Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

बेनतीजा रही पालिका कर्मियों की निदेशक से बैठक

Updated on Thursday, September 11, 2025 16:58 PM IST

 

चंडीगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की शहरी निकाय विभाग के निदेशक के साथ हुई वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला। नगरपालिका कर्मचारी संघ ने निदेशक के सामने सफाई दरोगाओं को मोबाइल व पेट्रोल खर्च दिए जाने, पालिका रोल कर्मचारियों को वर्दी के स्थान पर वर्दी भत्ता देने, माली-बेलदार-मैशन-ट्यूबवेल हेल्पर समेत ग्रुप डी के कर्मचारियों को तेल और साबुन देने तथा गुरुग्राम के 3480 छटनीग्रस्त कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से नौकरियां प्रदान करने की मांग की, जिन्हें स्वीकार नहीं किया जा सका। कर्मचारी संघ ने 26 टर्मिनेट कर्मचारी नेताओं को टर्मिनेशन की तारीख से वेतन देने की मांग भी वार्ता के दौरान रखी, जिस पर सहमति नहीं बन पाई।

बेनतीजा रही पालिका कर्मियों की निदेशक से बैठक
मंत्री से वार्ता की जिद पर अड़े कर्मचारी
निकाय निदेशक ने एक भी मांग के समाधान में नहीं दिखाई रुचि

 


पंचकूला के सेक्टर चार स्थित निदेशालय में आयोजित बैठक के दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अगले 11 सप्ताह तक कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। सफाई कर्मचारियों की नकली भर्ती की जा रही है। सफाई के औजार व सुरक्षा उपकरण प्रदान नहीं किए जा रहे हैं। शहरों में ठेकेदारों द्वारा कूड़ा उठाकर प्लांट तक नहीं ले जाने के कारण लोगों का गुस्सा कर्मचारियों पर फूट रहा है।
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने बैठक में निदेशक पंकज से कहा कि सभी सीवर एवं सफाई कर्मचारियों को सामान्य लाभ तक नहीं दिए जा रहे हैं। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मंत्री एवं अधिकारी स्तर पर कई वार्ताएं हो चुकी हैं, लेकिन एक भी मांग का समाधान नहीं किया गया।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि निकाय निदेशक इनमें से एक भी मांग मानने को तैयार नहीं हुए, जिसके बाद कहा गया कि 18 सूत्रीय मांग पत्र पर वार्ता के लिए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के साथ अगले सात दिनों के भीतर मीटिंग तय की जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो 21 सितंबर को कर्मचारी भवन रोहतक में प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन की अगली कड़ी में जिला उपायुक्तों के कार्यालयों के बाहर 26 सितंबर को झाड़ू प्रदर्शन होंगे और धरने दिए जाएंगे। बैठक में शहरी निकाय विभाग के अतिरिक्त निदेशक अमन ढांडा, संयुक्त निदेशक आशीष देसवाल, अधीक्षक दीपक कुमार, सहायक चेतन सिंह व अंकित लोहान शामिल हुए, जबकि नगरपालिका कर्मचारी संघ की ओर से वरिष्ठ प्रधान रमेश तुषामड, महासचिव मांगेराम तिगरा, कोषाध्यक्ष महेंद्र संगेलिया, उप महासचिव सुनील चंडालिया, अग्निशमन विभाग के कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंनद और केंद्रीय कमेटी के सदस्य मनोज अठवाल शामिल हुए। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X