पंचकूला, अधिवक्ता परिषद हरियाणा की पंचकुला इकाई ने अपने 34 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पंचकूला के शिशु गृह में बच्चों को आवश्यक सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर पंचकुला के वरिष्ठ अधिवक्ता भाग सिंह नेगी, जितेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश, प्रवीण, गगन वालिया, हरिकृष्ण, यज्ञ दत्त शर्मा, अलका जोशी, समीक्षा शर्मा, पंकज भँवरा, दीपांशु सिनसिनवार, रविंद्र कुमार, अशोक शर्मा, अंकित गर्ग, दीपक, राजेश कॉल एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। अधिवक्ता परिषद के सभी सदस्यों ने मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और समाजसेवा के कार्यों में आगे भी सक्रिय रहने का संकल्प लिया।