Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

प्रदेश प्रभारी डॉ पुनिया एवं प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने बाढ़ पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री

Updated on Tuesday, September 09, 2025 18:29 PM IST


पंचकूला, 
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ सतीश पुनिया एवं प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कल मंगलवार को भाजपा मुख्यालय पंचकमल से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरे चार ट्रको को हरी झंडी दिखा कर पंजाब के लिए रवाना किया। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, पूर्व कैबिनेट मंत्री असीम गोयल सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

प्रदेश प्रभारी डॉ पुनिया एवं प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने बाढ़ पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री



इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ पुनिया ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की हर संभव सहायता के लिए केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा की सैनी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। डॉ पुनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पंजाब की स्थिति का जायजा लिया साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के किसानो के बीच पहुँच कर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सेवा के कार्य सतत करते रहना ही भाजपा की कार्य संस्कृति है। उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक पूरे हरियाणा प्रदेश में सेवा पखवाड़ा मनाया जायेगा जिसके तहत स्वछता अभियान, एक पेड़ माँ के नाम के तहत पौधारोपण, रक्तदान शिविर, फ्री स्वास्थ्य कैंप, मोदी जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी जैसे तमाम कार्यक्रम आयोजित करने का पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने फैसला लिया है।

पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने राहत सामग्री में योगदान देने के लिए पंचकूला के विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों और व्यापारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्रेरणा एवं शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन से पंचकूला जिला संगठन सेवा के कार्य करने के लिए सदैव तत्पर है। इस मौके पर जिला महामंत्री जय कौशिक, भवनजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष तेजिंदर गुप्ता टोनी सहित तमाम पार्टी नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।  

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X