Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

युवा पीढ़ी करेगी विरासत की हिफाजत, पर्यटन विभाग चलाएगा अभियान

Updated on Tuesday, September 09, 2025 18:21 PM IST

 
चंडीगढ। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन तक राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के दौरान प्रदेश का विरासत व पर्यटन विभाग विरासत की हिफाजत अभियान चलाएगा और विशेष कार्य योजना के तहत युवाओं, विशेषकर स्कूल, कालेज के विद्यार्थियों का भ्रमण करवाते हुए इतिहास से जोडा जाएगा। अभियान की शुरूआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 18 सितंबर को विरासत नगरी नारनौल से करेंगे।
 
मंगलवार को विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने चंडीगढ़ में सेवा पखवाडा अभियान के निमित्त विरासत व पर्यटन विभाग की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक प्रदेश भर में प्रस्तावित सेवा पखवाड़ा अभियान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक में अलग-अलग विभागों को इस अभियान के तहत दिन निर्धारित किए गए थे। इस कड़ी में 18 सितंबर को विरासत की हिफाजत अभियान के तहत आधा दर्जन कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस अभियान की शुरूआत खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बावडियों, मकबरों और महलों के लिए मशहूर नारनौल में विरासत स्मारकों के जीर्णोद्धार से शुभारंभ से करेंगे। उनके साथ-साथ प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक चिन्हित 75 ऐतिहासिक स्थलों पर कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जहां स्कूल, कालेजों के विद्यार्थियों को उनके नजदीकी ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करवाते हुए इतिहास से रूबरू करवाया जाएगा।

युवा पीढी करेगी विरासत की हिफाजत, पर्यटन विभाग चलाएगा अभियान
सेवा पखवाड़ा के लिए पर्यटन विभाग ने बनाई योजना
नारनौल को विरासत नगरी बनाने की मुहिम होगी तेज
75 ऐतिहासिक स्थलों पर स्कूल, कालेज विद्यार्थी करेंगे भ्रमण


पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि सेवा पखवाडा के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रदेश के 33 ऐतिहासिक धरोहरों, स्मारकों, मंदिरों, मस्जिदों, गुरूद्वारों, झीलों, पार्कों एवं पर्यटक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाते हुए कमरों, शौचालयों व हरित क्षेत्रों के सुधार पर जोर दिया जाएगा। हरियाणा की सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण समेत विभिन्न विषयों पर जूनियर, सीनीयर श्रेणी के युवाओं की पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी और इनका आयोजन कला एवं सांस्कृतिक विभाग हरियाणा के साथ मिलकर किया जाएगा।
 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X