Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने की नंगल से ऑपरेशन राहत की शुरुआत

Updated on Monday, September 08, 2025 17:38 PM IST



चंडीगढ़।
 हरजोत सिंह बैंस, कैबिनेट मंत्री पंजाब ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब से “ऑपरेशन राहत” की शुरुआत नंगल 2आरवीआर से कर दी है। उन्होंने इस मुहिम में अपने परिवार की ओर से 5 लाख रुपये का योगदान दिया है और 50 ज़रूरतमंद परिवारों के घरों की मरम्मत का खर्च उठाने का फैसला लिया है।

कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने की नंगल से ऑपरेशन राहत की शुरुआत

लोगों की जान-माल की रक्षा करना हमारा कर्म और धर्म -  हरजोत सिंह बैंस

10 दिन चलाया जाएगा ऑपरेशन राहत, बैंस परिवार ने निजी तौर पर 5 लाख देने का किया ऐलान

परिवार द्वारा 50 प्रभावित जरूरतमंद घरों की कराई जाएगी मरम्मत, सरकारी मशीनरी को नुक़सान का आकलन करने के निर्देश

आप वॉलंटियरों की टीमें गाँवों के लिए रवाना, मानव जीवन और पशुओं के लिए मेडिकल सुविधा घर-घर होगी उपलब्ध



बैंस ने इस मौके पर कहा कि लोगों की सुरक्षा करना हमारा धर्म और कर्म है। पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश/पंजाब में हुई भारी बरसात और भाखड़ा डैम से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण श्री आनंदपुर साहिब, नंगल, कीरतपुर साहिब और इलाके के कई गाँवों को भारी नुक़सान हुआ है। लोगों की धान और मक्के की फ़सलें बर्बाद हो गईं, कई इमारतें पानी भरने से क्षतिग्रस्त हुईं। इस समय लोगों को तात्कालिक राहत की आवश्यकता है। अब बारिश में भी कमी आई है और डैम का जलस्तर लगातार नियंत्रण में आ रहा है। इस प्राकृतिक आपदा की घड़ी में प्रशासन के साथ इलाक़े के युवाओं, आप वॉलंटियरों, यूथ क्लबों, पंचों-सरपंजचों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। दर्जनों जगह पर नदियों और नहरों के किनारे कमजोर होने, बांध टूटने जैसी स्थिति में बाढ़ का खतरा बना, ऐसे समय हमारी टीम ने हर परिस्थिति का सामना किया और लोगों की जान-माल की रक्षा की। उन्होंने कहा कि अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं और ज़मीनी स्तर पर बाढ़ का असर नज़र आ रहा है। आज हमने सरकारी स्कूलों की सफाई मुहिम चलाई है और कल से सभी सरकारी स्कूल सामान्य रूप से खुल जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब लोगों की मदद के लिए और आगे बढ़ने की ज़रूरत है। इसलिए मेरे परिवार और साथियों ने निर्णय लिया है कि अपने द्वारा निजी खर्च पर 50 घरों की मरम्मत करवाई जाएगी और परिवार की ओर से 5 लाख रुपये इस “ऑपरेशन राहत” में दिए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज अपने क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब के लिए ‘‘ऑपरेशन राहत’’ की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हमारे नौजवान, आप वॉलंटियर और प्रशासन की टीमें नंगल, श्री आनंदपुर साहिब, कीरतपुर साहिब और सभी गाँवों में जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करना हमारा धर्म और कर्म है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों के नुक़सान का हर संभव मुआवज़ा देगी। उन्होंने कहा कि हमारे एस.डी.एम, तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी, बी.डी.पी.ओ, पंचायत सचिव हर गाँव में जाकर नुक़सान का आकलन करेंगे। पंचों, सरपंचों और नंबरदारों के साथ मिलकर नुक़सान का जायज़ा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहाँ भी जलभराव हुआ है, वहाँ से पानी की निकासी की जाएगी और लोगों को जल आपूर्ति से शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। महामारी से बचाव के लिए गाँवों और शहरों में फॉगिंग और दवाइयों का छिड़काव किया जाएगा। लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल टीमें और साथ ही पशुधन की सुरक्षा के लिए वेटनरी डॉक्टर गाँवों में जाकर पशुओं की जांच करेंगे और मुफ्त दवाइयाँ देंगे। उन्होंने कहा कि बिजली की निर्बाध आपूर्ति और सड़क नेटवर्क को बहाल करने के भी प्रबंध किए जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि हमारी टीम “ऑपरेशन राहत” को अगले चरण में ले जा रही है। उन्होंने कहा कि यह मुहिम अगले 10 दिनों तक जारी रहेगी। इस अभियान के तहत श्री बैंस ने कहा कि सरकार की ओर से जो भी राहत घोषित की जाएगी, उसे जल्द से जल्द लोगों तक पहुँचाया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. संजीव गौतम जिला कोऑर्डिनेटर, कमिकर सिंह हलका कोऑर्डिनेटर, राम कुमार मुकारी जिला सचिव, रोहित कालिया प्रधान ट्रक यूनियन, तरलोचन सिंह लोची प्रधान ट्रक यूनियन कीरतपुर साहिब, दया सिंह, सुखविंदर सिंह सेखो, चन्नण सिंह पम्मू ढिल्लों सरपंच, बलविंदर सिंह, निशांत गुप्ता, एडवोकेट निशात गुप्ता, जसपाल सिंह, राकेश वर्मा, जोनी पुरी, सोहन सिंह, सतीश चोपड़ा, शमी बरारी, दीपु बास, गुरविंदर कौर कोऑर्डिनेटर महिला विंग, सुनीता ब्लॉक प्रधान, पिंकी शर्मा, बिकर सिंह, सुरजीत कुमार, प्रिंसिपल गुरनाम सिंह, अश्वनी शर्मा, मुकेश शर्मा, हरदीप सिंह बैंस, दलजीत सिंह काका, नितिन बासोवाल, कुलविंदर सिंह, सोहन सिंह, कुलदीप सिंह, गुरनाम सिंह, अभिजीत अलेक्सी, करतार सिंह, नीरज, अमरजीत सिंह और बड़ी संख्या में नौजवान उपस्थित थे। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X