Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब में पांच नशा तस्कर 8.1 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Updated on Monday, September 08, 2025 17:27 PM IST



चंडीगढ़। 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनजर चल रही मुहिम के दौरान सीमा पार से नार्को-आतंकवाद नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए, कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने सोनी सिंह उर्फ सोनी को, उसके चार साथियों समेत गिरफ्तार करके हेरोइन तस्करी कार्टेल का पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के कब्जे से 8.1 किलो हेरोइन बरामद की गई है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने सोमवार को यहाँ दी।

नशा तस्कर सोनी सहित पांच व्यक्ति 8.1 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार

 नेटवर्क में खेपों को आगे पहुंचाने के लिए, होटलों को तस्करी डंप के रूप में उपयोग करता था नार्को सिंडिकेट: डीजीपी गौरव यादव

 तस्कर सोनी सिंह के खुलासे पर उसके चार सहयोगियों को किया गिरफ्तार: सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर



गिरफ्तार किए गए अन्य चार नशा तस्करों की पहचान गुरसेवक सिंह, विशालदीप सिंह उर्फ गोला, गुरप्रीत सिंह और अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है, जो सभी अमृतसर के अजनाला के रहने वाले हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सिंडिकेट पाकिस्तान से संबंधित था और भारतीय क्षेत्र में हेरोइन की बड़ी खेपें पहुंचाने के लिए ड्रोन का उपयोग किया जाता था। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सिंडिकेट द्वारा नेटवर्क में खेपों को आगे पहुंचाने के लिए होटलों को तस्करी डंप के रूप में उपयोग किया जाता था।

डीजीपी ने कहा कि हैंडलरों, सप्लाई चैन और वित्तीय नेटवर्क की पहचान करने के लिए अगले-पिछले संबंध स्थापित करने हेतु और जांच जारी है। ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए, पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि भरोसेमंद सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने शहर के बाहरी इलाके से नशा तस्कर सोनी सिंह को 150 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोनी, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के छह मामले दर्ज हैं और जो जून महीने में जेल से बाहर आया था, ने लगभग 30 किलो हेरोइन की खेपें ड्रोन के माध्यम से हासिल की थीं, जो इस श्रृंखला में आगे सप्लाई की जानी थी।

सीपी ने कहा कि सोनी के खुलासे पर उसके साथी गुरसेवक सिंह को नामजद किया गया और उसे 8.037 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गुरसेवक द्वारा खेपें शहर में आगे डिलीवर की जाती थीं। उन्होंने कहा कि आगे की जांच के बाद सोनी के इस तस्करी मॉडल के बाकी सक्रिय सदस्यों को भी नामजद करके गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि अगली जांच जारी है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारी तथा बरामदगी की उम्मीद है। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X