Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब ने केंद्र से की 20 हजार करोड़ रुपये के राहत पैकेज की माँग

Updated on Monday, September 08, 2025 17:00 PM IST



चंडीगढ़, 
प्रधानमंत्री द्वारा पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे से पहले भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को ‘गहरी नींद’ से जागने का ढिंढोरा लगाते हुये हुए कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने केंद्र से 20,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की माँग की है। उन्होंने बाढ़ से बने हालातों को फ़ोटोग्राफ़ी का मौका समझने के लिए पंजाब भाजपा नेतृत्व और केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी आलोचना की और मोदी से अपील की कि इस प्राकृतिक आपदा से राज्य को उबारने के लिए कोई ठोस सहायता दी जाए। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मंगलवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर आ रहे हैं।

यहाँ पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा, ‘‘मैं पंजाब के 3 करोड़ से अधिक लोगों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक स्वागत करता हूँ, जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने आ रहे हैं। लेकिन साथ ही मैं उनसे विनम्र निवेदन करता हूँ कि इस गंभीर संकट को केवल फ़ोटोग्राफ़ी तक सीमित न रखते हुए पंजाब के लिए विशेष सहायता लाएँ। यदि प्रधानमंत्री सचमुच पंजाब को भारत का अभिन्न हिस्सा मानते हैं और पंजाब की परवाह करते हैं, तो उन्हें कम-से-कम 20,000 करोड़ रुपये का पैकेज लेकर आना चाहिए।
श्री अमन अरोड़ा ने केंद्र सरकार से राज्य के 60,000 करोड़ रुपये के रोके गए फंड तुरंत जारी करने की माँग भी की, जिसमें जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण 50,000 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान और पिछले साढ़े तीन साल से लंबित ग्रामीण विकास फंड (आरडीएफ) और मार्केट डेवलपमेंट फंड (एमडीएफ) के 8,000 करोड़ रुपये शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी इन बकाया फंडों को जारी करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। उन्होंने बाढ़ मुआवज़े में बढ़ोतरी की माँग भी रखी क्योंकि हाल ही में आई भयानक बाढ़ से 4.50 लाख एकड़ से अधिक कृषि भूमि डूब गई है, 3 लाख से अधिक पशुधन प्रभावित हुए हैं और सैकड़ों घर नष्ट हो गए हैं। उन्होंने भारत की खाद्य सुरक्षा में पंजाब के महत्वपूर्ण योगदान को ध्यान में रखते हुए राज्य की बाढ़ प्रभावित अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए विशेष राहत पैकेज की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।

केंद्र सरकार पर पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए अरोड़ा ने इस संकट के दौरान पंजाब भाजपा नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए और सुझाव दिया कि ऐसे हालातों में इन नेताओं को फ़ोटो खिंचवाने के मौके ढूँढने की बजाय केंद्र सरकार से विशेष पैकेज हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बने गंभीर हालातों में सुधार के लिए दिखावे की राजनीति नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है। अमन अरोड़ा ने दोहराया कि आम आदमी पार्टी की अगुवाई वाली पंजाब सरकार राज्य की जनता के साथ मज़बूती से खड़ी है और इस प्राकृतिक आपदा से बने हालातों से प्रदेश को उबारने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। प्रदेश की चुनौतियों के समाधान के लिए आवश्यक राहत और सहायता की ज़रूरत को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य को दरपेश समस्याओं के समाधान और पंजाब के हकों के लिए हर मंच पर आवाज़ उठाएगी। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X