Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पठानकोट के दीपित शर्मा को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन

Updated on Sunday, September 07, 2025 17:07 PM IST

 
 
चंडीगढ़, 
महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 7वें कोर्स के कैडेट दीपित शर्मा को आज चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में आयोजित पासिंग आउट परेड में भारतीय सेना की कुमाऊँ रेजीमेंट, जो सेना की सबसे पुरानी इन्फैंट्री रेजीमेंटों में से एक है, में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन मिला है। इस पासिंग आउट परेड का निरीक्षण वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम ने किया।

पठानकोट के दीपित शर्मा को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन

अमन अरोड़ा द्वारा दीपित को राष्ट्र सेवा में सुनहरे भविष्य के लिये शुभकामनाएँ



जिला पठानकोट के निवासी कैडेट दीपित शर्मा ने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए सेना में अधिकारी बनकर परिवार का मान बढ़ाया है। उनके परिवार के लिए और भी गर्व की बात यह है कि उन्हें कुमाऊँ रेजीमेंट की उसी यूनिट में कमीशन मिला है, जिसमें उनके पिता सेवा निभा रहे हैं। पंजाब के रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने लेफ्टिनेंट दीपित शर्मा को बधाई दी और राष्ट्र सेवा में उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट शर्मा के कमीशनिंग से महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट से कमीशन अधिकारी बनने वाले कैडेटों की संख्या 179 हो गई है।

इस इंस्टीट्यूट के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वीएसएम (सेवानिवृत्त), ने लेफ्टिनेंट दीपित शर्मा को कमीशन अधिकारी बनने पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि कैडेटों के वर्तमान बैच के लिए यूपीएससी एनडीए (2) लिखित परीक्षा 14 सितम्बर, 2025 को होगी, जो अधिकारी बनने के इच्छुक युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 
Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X