Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

शराब घोटाला : शराब का ठेकेदार 4 दिन के पुलिस रिमांड पर

Updated on Sunday, May 10, 2020 22:52 PM IST

सोनीपत , 10 मई। शराब घोटाला इन दिनों चर्चा में है। पुलिस द्वारा सील गोदाम से लोक डाउन के दौरान लाखों की शराब गायब हो गई। गृह मंत्री अनिल विज के स्वयं संज्ञान लेने के चलते मामले में दो थाना प्रभारियों समेत पांच पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज किया गया। वहीं शराब तस्कर भूपेंद्र व अन्य पर भी मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार देर रात किंगपिन रहे भूपेंद्र ठेकेदार ने खरखोदा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आज इसे न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से कई बड़े नामों और सफेदपोश लोगों का नाम भी उजागर हो सकता है। शराब घोटाले में तीन प्रदेशों की पुलिस रेड के बाद शराब घोटाले के किंगपिन का सरेंडर। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में किया पेश कर लिया 4 दिन के पुलिस रिमांड पर। शराब घोटाले मामले में दो थाना प्रभारियों समेत पांच पुलिसकर्मियों पर भी मामला दर्ज। कई बड़े नामों का हो सकता है खुलासा।शराब माफिया भूपेंद्र ठेकेदार के खरखौदा शहर के बाइपास पर रात को आत्मसमर्पण करने के बाद से पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। उसके ठिकानों पर रातभर दबिस भी दी। पुलिस टीम की तरफ से जब्त की गई शराब को आरोपी के गोदाम में ही रखने के बाद उसमें भारी गोलमाल व गोदाम में अवैध शराब मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पर शिकंजा कस दिया था। जिसके चलते उसने रात को सरेंडर कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर उसके साथियों व सांझेदारों का पता लगा रही है। शराब तस्कर भूपेंद्र ठेकेदार ने रात को खरखौदा थाना में आत्मसमर्पण कर दिया था। उसके बाद तुरंत पुलिस उसे उसके ठिकानों पर लेकर गई। रात भर पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है। शराब मामले में आरोपी से गहनता से पूछताछ के लिए पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है हालांकि पुलिस ने 10 दिन का पुलिस रिमांड मांगा था लेकिन न्यायालय से 4 दिन का ही रिमांड मिल पाया डीएसपी जितेंद्रसिंह ने बताया कि आरोपी से रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ की जाएगी वहीं रिकवरी भी की जाएगी शराब के गोदाम से करीब ?2500000 की शराब की बोतले चोरी हुई है मामले में तत्कालीन दो थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है सभी फिलहाल फरार हैं। शराब मामले के आरोपी भूपेंद्र ठेकेदार के सरेंडर किये जाने से पहले ही पुलिस द्वारा उनके चंडीगढ़ सेक्टर 50 पर छापे मारकर रेड डाली गई। पुलिस द्वारा की गई रेड में 97 लाख रुपये 60000 की नकदी 2 रेंज रोवर 2 अवैध हथियार बरामद हुए। इसके अलावा पुलिस को मौके से आरोपी के कुछ मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। जिसमें कई वीआईपी नंबर शामिल हैं। पुलिस मामले को लेकर आरोपी के पुलिस कर्मियों से रहे संबंधों का पता लगा रही है। इसके साथ ही पुलिस अब यह भी पता लगाएगी कि आरोपी का किसी नेता का सरंक्षण तो नहीं मिला था। पुलिस गिरफ्त में शराब तस्कर से अब कई राज खुल सकेंगे। जिससे पता चलेगा कि शराब में हुए गोलमाल में कैसे और किसने मदद की और उसके तार कहां-कहां और कितने बड़े स्तर पर जुड़े हुए हैं। जिसके बल पर वह इस धंधे में काफी आगे तक बढ़ गया था। अवैध शराब के धंधे में भूपेंद्र ठेकेदार के पुलिस पकड़ में आने के बाद अब पुलिस उसके साथियों की तलाश में भी दबिश दे रही है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X