Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

दिवाली गिफ्ट के नाम पर जनता से लूट: राठी

Updated on Friday, September 05, 2025 19:02 PM IST

 

 

पंचकूला। आम आदमी पार्टी के अंबाला लोकसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र राठी ने केंद्र सरकार पर जीएसटी सुधारों के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिवाली गिफ्ट के नाम पर सरकार ने राहत देने के बजाय लोगों की जेब पर और बोझ डाल दिया है।
सुरेंद्र राठी ने बताया कि अब तक अधिकतम जीएसटी 28 प्रतिशत था, लेकिन सरकार ने इसे बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया है। 28 प्रतिशत टैक्स स्लैब में आने वाले करीब 90 प्रतिशत उत्पादों को 18 प्रतिशत में लाकर राहत का दिखावा किया गया है, जबकि शेष 10 प्रतिशत उत्पादों को सीधे 40 प्रतिशत स्लैब में डाल दिया गया है। “यानी पहले जहां अधिकतम टैक्स 28 प्रतिशत था, अब यह बढ़कर 40 प्रतिशत हो गया है। इससे आम आदमी को फायदा नहीं, बल्कि नुकसान ही होगा,” उन्होंने कहा।

दिवाली गिफ्ट के नाम पर जनता से लूट: राठी
जीएसटी का टैक्स 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करना जनता पर बोझ– सुरेंद्र राठी



सरकार की कमाई पर भी सवाल

आप प्रवक्ता ने कहा कि सरकार को सबसे ज्यादा जीएसटी 18 प्रतिशत वाली स्लैब से मिलता है, जिससे कुल रेवेन्यू का लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा आता है। इस स्लैब में सरकार ने कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, 12 प्रतिशत टैक्स स्लैब को 5 प्रतिशत में लाकर दिखाने की कोशिश की गई है कि जनता को राहत मिलेगी। लेकिन सच यह है कि 12 प्रतिशत स्लैब से सरकार को केवल 5 प्रतिशत राजस्व ही आता था।

जनता को गुमराह करने की कोशिश

सुरेंद्र राठी ने कहा कि अमेरिका ने जो टैरिफ लगाया है उसे जनता का ध्यान भटकने के लिए जीएसटी में फेरबदल किया है और अब टैक्स स्लैब 5 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 40 प्रतिशत रह गए हैं। दिखने में लगता है कि आम आदमी का पैसा बचेगा, लेकिन सच्चाई लागू होने के बाद सामने आएगी। “सरकार कह रही है कि लोगों की जेब में पैसे आएंगे, जबकि असल में दिवाली गिफ्ट के नाम पर जनता की जेब से और ज्यादा पैसा निकाला जाएगा,” उन्होंने कहा। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X