Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

रेड क्रॉस सोसाइटी पंजाब की ओर से बाढ़ प्रभावितों के लिए 9 ट्रक राहत सामग्री रवाना

Updated on Friday, September 05, 2025 18:23 PM IST

 

चंडीगढ़, पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज रेड क्रॉस सोसाइटी पंजाब की ओर से बाढ़ प्रभावितों के लिए 9 ट्रक राहत सामग्री को झंडी दिखाकर रवाना किया। ये सभी 9 ट्रक राहत सामग्री लेकर फिरोज़पुर, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, होशियारपुर, रोपड़, लुधियाना, मलेरकोटला और जालंधर भेजे जा रहे हैं। इस राहत सामग्री को संबंधित जिलों की रैड क्रॉस इकाइयों के माध्यम से ज़रूरतमंद बाढ़ पीड़ितों तक पहुँचाया जाएगा। राहत सामग्री में फैमिली टेंट, तिरपालें, किचन सेट, कंबल और 7 हज़ार घरेलू उपयोग की वस्तुएँ शामिल हैं, जिनमें सैनिटरी पैड, राशन, साबुन आदि हैं। इसके अतिरिक्त, पंजाब रैड क्रॉस द्वारा एनजीओ के सहयोग से पशुओं के लिए 100 टन चारा भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजा गया है।

रेड क्रॉस सोसाइटी पंजाब की ओर से बाढ़ प्रभावितों के लिए 9 ट्रक राहत सामग्री रवाना

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब राजभवन से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

जरूरतमंद परिवारों और पशुओं के लिए सहायता सामग्री भेजी गई

इस अवसर पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि “बाढ़ जैसी आपदाओं में प्रभावित परिवारों को राहत और सहायता पहुँचाना समाज का नैतिक कर्तव्य है। रैड क्रॉस और विभिन्न संगठनों का यह सहयोग पंजाब की परंपरा – सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों – को और भी सशक्त बनाता है। हाल ही में मैंने राज्य के सात बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा किया और वहाँ की स्थिति को निकट से देखा। यह समय है कि हम सब मिलकर पीड़ित परिवारों की सहायता करें और उन्हें राहत पहुँचाने के इस नेक कार्य में आगे आएँ। उन्होंने आगे कहा कि “पंजाब की जनता ने हमेशा कठिन परिस्थितियों में एक-दूसरे का साथ दिया है। आज भी हम सबको एकजुट होकर प्रभावित लोगों को संबल और सहयोग देना होगा, ताकि वे जल्द सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।

इससे पहले कल चंडीगढ़ रैड क्रॉस द्वारा अमृतसर जिले के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री वाले 2 ट्रक भेजे गये थे। इनमें घरेलू सामान की अलग-अलग वस्तुओं की 500 किटों के अलावा सैनिटरी पैड किटें और 500 यूनिट बर्तन शामिल थे। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव विवेक प्रताप सिंह, चंडीगढ़ के उपायुक्त निशांत कुमार यादव, पंजाब रैड क्रॉस सोसाइटी के सचिव शिव दुलार सिंह ढिल्लों, तथा पंजाब राजभवन और रैड क्रॉस सोसाइटी पंजाब के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X