Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भिवानी कोर्ट में दिन दहाड़े युवक को मारी गोली, पीजीआई रोहतक रेफर

Updated on Thursday, September 04, 2025 17:12 PM IST



भिवानी। भिवानी कोर्ट में गुरुवार दोपहर को दिन दहाड़े फायरिंग हुई जिसके बाद कोर्ट में दहशत फैल गई। दो से तीन की संख्या में आए हमलावरों ने दनादन गोलियां चलाई जो एक शख्स को लगी है। कई राउंड फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं हमलावरों की फायरिंग में घायल शख्स को कोर्ट में मौजूद लोगों ने ऑटो के जरिए भिवानी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि उसे दो गोलियां लगी है। वहीं फायरिंग के बाद एसपी सुमित कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।

भिवानी कोर्ट में दिन दहाड़े युवक को मारी गोली, पीजीआई रोहतक रेफर


बताया जा रहा है कि लवजीत कोर्ट में पेशी पर आया था। लवजीत के साथ कुछ और लोग भी थे। सभी कोर्ट परिसर में आपस में बात कर रहे थे, करीब डेढ़ बजे वहां पर 3 लोग वहां आ गए और लवजीत को देखकर उस पर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने 2 से 3 राउंड फायर किए और फरार हो गए। लवजीत घायल होकर वहीं गिर गया। जिसके बाद उसके साथ आए लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि लवजीत को 2 गोलियां लगी हैं। डॉक्टरों का कहना है कि युवक की हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही एसपी सुमित कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। न्यायालय परिसर में गोली चलने से दहशत का माहौल बना है। हमले के प्रत्यक्षदर्शी महेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि हरियाणा में गुंडाराज कायम हो रहा है। अगर कोर्ट में ही दिनदहाड़े गोली चल जाएगी तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा।

लोगों ने मांग करते हुए कहा कि गुंडों को देखते ही गोली मारने के आदेश देने चाहिए ताकि उनमें डर का माहौल बने और वे इस तरह की वारदात को अंजाम ना दे सकें। डीएसपी महेश कुमार घटना के बाद सिविल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने बताया कि वकील जहां बैठते हैं, वहीं पर गोली चली है। किन लोगों ने गोली चलाई है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। उन्होंने बताया की घायल गांव मोखरा का लवजीत है। उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस की टीम बना दी गई है। बदमाशों को पकडऩे के लिए नाकेबंदी कर दी है। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X