Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

बारिश के हालात पर जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने की आपात बैठक

Updated on Wednesday, September 03, 2025 19:17 PM IST

 

 

चंडीगढ़, हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश में जिन स्थानों पर पानी का भराव हुआ है, उनकी प्वाइंटिंग कर रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या से बचने के लिए ठोस और स्थायी कार्ययोजना बनाई जा सके। इसके अलावा जिस भी क्षेत्र में जल भराव की दिक्कत हैं, उनका तुरन्त समाधान किया जाएं।  आने वाले दिनों में भी अगर मौसम ऐसे ही रहता हैं, तो उस दौरान बनने वाली परिस्थिति से निपटने के लिए भी अपनी तैयारियों को और सदृढ़ किया जाए।

 

बारिश के हालात पर जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने की आपात बैठक

प्रदेशभर में जल निकासी तथा पेयजल व्यवस्था को हर सूरत में बहाल करें अधिकारी: कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा

पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित होकर हरियाणा आने वालों के लिए भी पानी की व्यवस्था करने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय स्थित कार्यालय में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की आपातकालीन आपदा प्रबंधन बैठक हुई।  बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न जिलों से जुड़े फील्ड अधिकारी तथा अधीक्षण अभियंता और कार्यकारी अभियंता ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए। श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि विभाग की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जलभराव से निपटान तथा आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। इस समय लोगों की सेवा करना ही हमारा दायित्व है। उन्होंने भरोसा जताया कि अधिकारी और कर्मचारी टीम भावना के साथ काम करके इस चुनौतीपूर्ण समय में प्रदेश की जनता को बेहतर सेवाएं देंगे।

 

पंजाब में आई बाढ़ प्रभावितों के लिए भी निर्देश

 

बैठक में हरियाणा के अलग अलग एरिया में जारी बारिश के बाद बने हालात पर सर्कल वाइज चर्चा की गई। अधिकारियों ने बारिश के दौरान हुए जलभराव और इसकी निकासी को लेकर कितना वक्त लगा इस बारे रिपोर्ट मंत्री गंगवा के समक्ष प्रस्तुत की। कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि जिन जगहों पर एसटीपी, डब्ल्यूटीपी और ट्यूबवेल प्रभावित हुए हैं। इनकी तुरंत बहाली हो तथा जिन कॉलोनियों या क्षेत्रों में बारिश के कारण पिछले 3–4 दिनों से जल आपूर्ति बाधित रही है, वहां त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। टेंकर इत्यादि से पेयजल की सप्लाई करने की जरूरत हैं तो वो भी किया जाये। इसके साथ ही निर्देश दिए गए कि सीवरेज मिक्स पेयजल किसी हालात में सप्लाई ना हो, साथ ही बरसात का पानी वार्टर वर्क्स में मिक्स ना हो, इसका भी ख्याल रखा जाए। मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने निर्देश दिए कि पंजाब से बाढ़ प्रभावित होकर हरियाणा में आने वाले लोगों के लिए शुद्ध पेयजल की विशेष व्यवस्था की जाए। उन्होंने हरियाणा के अलग अलग एरिया की बस्ती क्षेत्रों में भी जल निकासी सुव्यवस्थित करने निर्देश दिए।

 

जनता को राहत के लिए पुख्ता इंतजाम करें

 

मंत्री गंगवा ने कहा कि वॉटर वर्क्स पर मशीनरी अपडेट होनी चाहिए। डीजल व बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था, जनरेटर सेट और ट्रैक्टर पंप हर समय तैयार रहने चाहिए। नालों व सीवर लाइन की सफाई, जलभराव निस्तारण और बाढ़ नियंत्रण की तैयारी पर भी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

 

24 घंटे ड्यूटी और सुरक्षा पर जोर

 

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने साफ किया कि कोई भी फील्ड अधिकारी या कर्मचारी छुट्टी पर न जाए और 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहे। वॉटर वर्क्स पर पर्याप्त लाइटिंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम तथा आपदा की स्थिति में मोबाइल फोन हर समय चालू रखने पर भी जोर दिया गया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलों और सर्कल स्तर पर प्रशासन से तालमेल रखते हुए सभी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्देश दिए गए कि जनप्रतिनिधियों के फोन को जरूर रिसीव करें, और जो समस्या उनकी तरफ से बताई जाती हैं प्राथमिकता के आधार पर उनका निदान किया जाएं। बैठक के दौरान जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री मोहम्मद शाइन, मुख्य चीफ अभियन्ता देवेन्द्र दाहिमा, असीम खन्ना सहित आला अधिकारी मौजूद थे, जबकि प्रदेश भर से एक्सईन, एससी, जेई और एसडीओ वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े थे। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X