Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा को एमबीबीएस की 200 सीटों की मिली सौगात

Updated on Wednesday, September 03, 2025 18:21 PM IST

 

चंडीगढ़, हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयास रंग लाए और उनके पत्र लिखने के मात्र 13 दिन में हरियाणा को एमबीबीएस की 200 सीटों की  सौगात मिल गई। अब हरियाणा के जो प्रतिभावान विद्यार्थी नीट के एग्जाम में मेरिट में आए थे उनका अपने प्रदेश में ही एडमिशन लेने का सपना साकार हो सकेगा। आरती सिंह राव ने भिवानी और कोरियावास (महेंद्रगढ़) मैडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 100 -100 सीटों पर एडमिशन की अनुमति देने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया है।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उन्होंने गत 19 अगस्त 2025 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिख कर नवनिर्मित " पंडित नेकीराम शर्मा गवर्नमेंट मैडिकल कॉलेज भिवानी" तथा " महर्षि च्यवन मैडिकल कॉलेज कोरियावास (महेंद्रगढ़)" में एमबीबीएस में इसी शैक्षणिक सत्र में एडमिशन के लिए अनुमति देने का अनुरोध किया था। इस मामले में त्वरित संज्ञान लिया गया, जिसकी बदौलत इन दोनों कॉलेजों में 100 -100 सीटों पर एडमिशन के लिए "राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग" से अनुमति पत्र मिल गया है।

हरियाणा को एमबीबीएस की 200 सीटों की मिली सौगात

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का जताया आभार

आरती सिंह राव ने 19 अगस्त को लिखा था पत्र

भिवानी तथा कोरियावास मैडिकल कॉलेज में इसी सत्र से होंगे एडमिशन

 

आरती सिंह राव ने कहा कि अब इन दोनों कॉलेजों में जहां नीट के एग्जाम में मेरिट में आने वाले हरियाणा के युवाओं को अपने प्रदेश में ही अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने का सपना साकार होगा, वहीं इन कॉलेजों के शुरू होने से मैडिकल कॉलेज के अलावा आस -पास के क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के लोगों को सस्ती और सुलभ चिकित्सा सुविधा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार अपनी योजना के मुताबिक राज्य के प्रत्येक ज़िले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X