Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भाजपा ने एससी समाज के उत्थान के लिए काम किया, कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक समझा : मोहन लाल बड़ौली

Updated on Wednesday, September 03, 2025 17:31 PM IST



चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने एससी समाज के उत्थान के लिए कार्य किए हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी ने हमेशा एससी समाज को सिर्फ अपना वोट बैंक समझा है। कांग्रेस शासन में दलितों के हितों को दरकिनार किया जाता था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली सरकार है। मोदी और नायब सरकार का लक्ष्य अंत्योदय है। ये बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘‘पंचकमल’ में एससी मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

भाजपा ने एससी समाज के उत्थान के लिए काम किया, कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक समझा : पंडित मोहन लाल बड़ौली
पंचकूला में हुई बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक बड़ौली ने कहा - प्रत्येक कार्यकर्ता का मजबूत होना ही पार्टी की असली ताकत
अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है नायब सरकार : बड़ौली
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का सबसे अधिक फायदा अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं होगा : सत्य प्रकाश जरावता
14 सितंबर को पानीपत में होगी एससी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक


भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सत्य प्रकाश जरावता की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया मौजूद रहे। बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा और आगामी संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा हुई साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में चलने वाले सेवा पखवाड़ा के भी बारे में भी जानकारी दी गई। श्री बड़ौली ने कहा कि पीएम मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाएगी जिसमें सभी कार्यकर्ता सेवा के कार्य करेंगे। इससे पहले 14 सितंबर को पानीपत में एससी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें सभी विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने एससी मोर्चा की तारीफ करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में एससी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की। भाजपा सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जिसके लिए सभी मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि एससी मोर्चा ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के झूठ को बेनकाब करने का काम किया। भाजपा के संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा कहा कि मोदी और नायब सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों तथा योजनाओं में गरीब, शोषित, वंचित, उपेक्षित वर्ग के सामाजिक और आर्थिक उत्थान का भाव सर्वोपरि है। सेवा पखवाड़ा में पार्टी के सभी पदाधिकारी, सांसद, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी का संदेश लेकर रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर के अलावा स्वच्छता कार्यक्रमों सहित विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से गांव, गली, मोहल्लों, शहरों, कस्बों तक पहुंचना है।
कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी भी मोदी और नायब सरकार की तारीफ की और कहा कि भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चाहे एससी आयोग हो, सफाई आयोग हो या पदोन्नति में आरक्षण का विषय हर स्तर पर भाजपा सरकार ने इन्हें लागू किया है। प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पुनिया ने कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़ा की विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार की योजनाओं व नीतियों को आम जन मानस तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया। एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता ने कहा कि सीएम नायब सैनी ने जो दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना की घोषणा की है वह स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि इस योजना का सबसे अधिक फायदा अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं होने वाला है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता मोदी और नायब सरकार की हर योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचा रहे हैं। पीएम मोदी के जन्म दिन को एससी मोर्चा सेवा पखवाडे रूप में मनाएगा।
जरावता ने कहा कि नायब सरकार तेजी से संकल्प पत्र के वादों को पूरा कर रही है और आने वाले समय में सभी घोषणाएं पूरी की जाएंगी। ’दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा महिलाओं को 2100 रुपये देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री अमरनाथ सोदा, मक्खन सिंह, रामपाल पाली तथा प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।  

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X