Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हिसार में 11 केवी लाईन के संपर्क में आने से तीन लोगों की मौत, कनिष्ठ अभियंता निलंबित

Updated on Wednesday, September 03, 2025 17:24 PM IST

 

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज हिसार में 11 केवी की बिजली लाइन के संपर्क में आने से तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है। विज ने बताया कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिजनों को उचित मुआवजा देने के आदेश जारी कर दिए गए हैं तथा इस गंभीर मामले को देखते हुए एक कनिष्ठ अभियंता, पंजाब सिंह को निलंबित भी कर दिया गया है। विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब दे रहे थे।

हिसार में 11 केवी लाईन के संपर्क में आने से तीन लोगों की मृत्यु के मामले में एक कनिष्ठ अभियंता को किया गया निलंबित - ऊर्जा मंत्री अनिल विज

इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिजनों को उचित मुआवजा देने के आदेश किए जारी - अनिल विज

इस मामले में समिति कर रही जांच, जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट की जाएगी प्रस्तुत - विज

विज ने हिसार में 11 केवी की लाइन के संपर्क में आने से तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया

निचले स्तर पर स्थापित सबस्टेशनों का फलोर लेवल को किया जाएगा ऊंचा, आदेश जारी - विज

यात्रियों की सुविधा के लिए मेरे द्वारा लगातार परिवहन विभाग की सेवाओं की जा रही निगरानी- विज

 


इस मामले में समिति कर रही जांच, जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट की जाएगी प्रस्तुत - विज

इस संबंध में अधिक जानकारी के तहत श्री विज ने हिसार में 11 केवी की बिजली की लाइन के संपर्क में आने से तीन लोगों की जान जाने पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि इस गंभीर मामले के अंतर्गत एक कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया गया है तथा अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है तथा जांच उपरांत उचित कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा, इस मामले में निदेशक संचालन और निदेशक परियोजना की एक समिति जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

उन्होंने बताया कि आपरेशन सब डिवीजन, सेक्टर -1/4, डीएचबीवीएन, हिसार के अधिकार क्षेत्र में आने वाले 33 केवी सब-स्टेशन, सेक्टर 1/4, हिसार से निकलने वाले 11 केवी एमजी क्लब फीडर के टूटे हुए कंडक्टर के कारण दर्शन अकादमी स्कूल, मिर्जापुर रोड हिसार के पास एक दुर्भाग्यपूर्ण घातक दुर्घटना गत दिवस लगभग 11.00 बजे घटित हुई। इस घटना में तीन निजी व्यक्ति शामिल थे, जिनकी दुर्भाग्यवश टूटे हुए कंडक्टर के संपर्क में आने के कारण जान चली गई है। विज ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त लोगों को तुरंत हिसार के सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में तीन निजी व्यक्तियों में जान गंवाने वालों में बंटी (26 वर्ष), राज कुमार (31 वर्ष) और अमित (15 वर्ष) शामिल हैं।  

निचले स्तर पर स्थापित सबस्टेशनों का फलोर लेवल को किया जाएगा ऊंचा - विज

विज ने बताया कि हिसार के कुछ सब-स्टेशन पानी में डूब गए हैं। उन्होंने कहा कि अगली बरसातों से पहले-पहले ऐसे सभी सब-स्टेशनों का अध्ययन करवाया जाएगा, कि किस-किस सबस्टेशन में पानी आता है। ऐसे सभी सबस्टेशनों का फलोर लेवल को ऊंचा किया जाएगा ताकि सबस्टेशन में पानी न आ सके। विज ने बताया कि इस संबंध में उनके द्वारा अधिकारियों को लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं क्योंकि सबस्टेशन में पानी आने से सबस्टेशन खराब हो सकता है और बिजली बाधित हो सकती है।

अत्याधिक बरसात के बावजूद परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को दी जा रही परिवहन सेवाएं- विज  

वहीं, परिवहन विभाग के बरसात के दौरान कार्य-प्रणाली के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि परिवहन विभाग लगातार कार्य कर रहा है हालांकि दिक्कत आ रही है लेकिन मेरे द्वारा तथा विभाग के स्तर पर परिवहन सेवाओं के संबंध में लगातार निगरानी की जा रही है ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हों। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X