Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

खिलाड़ियों की आयु सीमा में छूट और पैरा खिलाड़ियों के लिए समान अवसर की सिफारिश

Updated on Tuesday, September 02, 2025 18:26 PM IST

 
चंडीगढ़,। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग तक खेल कोटा भर्तियों से जुड़े लंबित मुद्दे पहुंचा दिए हैं। संघ का कहना है कि पिछले 8 से 10 वर्षों से लंबित रिक्तियों के कारण कई खिलाड़ियों का भविष्य अनिश्चितता में है। ओलंपिक संघ की ओर से चयन आयोग को तीन प्रमुख सिफारिशें की हैं।
एचओए अध्यक्ष कप्तान जसविंद्र मीनू बेनीवाल ने मंगलवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। एचओए ने सुझाव दिया है कि जिन खिलाड़ियों ने पहले आवेदन किया था और भर्ती में देरी के कारण वे अब ऊपरी आयु सीमा पार कर रहे हैं, उन्हें विशेष छूट दी जाए। इसका मकसद वास्तविक खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के अवसर से वंचित होने से बचाना है।
संघ ने कहा कि ईएसपी कोटा के अंतर्गत सभी विभागों में लंबित पदों को एकत्रित कर तुरंत विज्ञापित किया जाए और भरा जाए। यह भी कहा है कि विशेष ध्यान पुलिस सब-इंस्पेक्टर, शारीरिक शिक्षा शिक्षक और कोचिंग पदों जैसी लंबित रिक्तियों पर दिया जाना चाहिए। तीसरी सिफारिश पैरा-खिलाड़ियों को समान अवसर देने की है। एचओए ने अनुशंसा की है कि ईएसपी कोटा में पैरा खिलाड़ियों के लिए निश्चित हिस्सेदारी आरक्षित की जाए। इससे उन्हें भी सरकारी सेवाओं में समान प्रतिनिधित्व और अवसर प्राप्त होंगे।
इस मौके पर एचओए अध्यक्ष मीनू बेनीवाल ने कहा कि हमारा मकसद केवल भर्तियों में देरी पर ध्यान दिलाना नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के हक और भविष्य को सुनिश्चित करना है। मुख्यधारा और पैरा दोनों खिलाड़ियों के साथ न्याय हो, यह हमारी प्राथमिकता है। ओलंपिक संघ ने हाल ही में खेल कोटा भर्तियों में हुई त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए एचएसएससी का आभार व्यक्त किया।
एचओए की ओर से इस दौरान कहा गया कि संघ की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। इस मौके पर नीरज तंवर, अनिल खत्री, रोहित पुंडीर, राकेश सिंह, सुनील रांगा, कपिल अत्रेजा, अमर सिंह, भूपेंद्र चौहान और आयोग सचिव चिन्मय गर्ग शामिल थे।  
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X