Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

यमुना में बढ़ता जलस्तर, खेल मंत्री ने किया गांवों का दौरा

Updated on Tuesday, September 02, 2025 17:45 PM IST

 

चंडीगढ़,  यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने आज पलवल के आधा दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे किसी भी स्थिति में घबरायें नहीं अपितु सावधानी बरतें। सरकार लोगों के साथ खड़ी है। मजिला प्रशासन की टीम को साथ लेकर खेल मंत्री गौरव गौतम ने खादर क्षेत्र के दौरे की शुरुआत बागपुर गांव से की, जबकि समापन थंथरी गांव में हुआ। इस दौरान उन्होंने जलभराव वाले संभावित गांवों का दौरा करते हुए ग्रामीणों से बातचीत करते हुए स्थिति का जायजा लिया। राजूपुर-दोस्तपुर गांव में बांध की जांच करते हुए उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को भरोसा दिया कि उन्हें हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी।

खेल मंत्री ने यमुना में बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत किया गांवों का दौरा

ग्रामीण घबराएं नहीं सावधानी बरतें, लोगों के साथ खड़ी है सरकार : गौरव गौतम

दौरे के दौरान उन्होंने वापसी में बागपुर गांव में जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों व विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न गांवों के सरपंचों व गणमान्य लोगों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित गांवों में बिजली-पानी की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए सिंचाई विभाग पहले ही प्रबंध रखें। डीजल और इलेक्ट्रिक पंप सेट आवश्यकतानुसार लगवायें। पशुओं की देखरेख के लिए पशुपालन विभाग तैयारी करें। साथ में स्वास्थ्य विभाग कैंप लगाकर आम जनमानस के लिए उपचार व दवाइयों की व्यवस्था करें।

खेल मंत्री ने कहा कि यमुना में पानी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोग हर प्रकार की सावधानी बरतें। प्रशासन अच्छा काम कर रहा है और हर प्रकार की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है। करीब 35 वर्ष पश्चात पलवल में इतनी अधिक बरसात हुई है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ग्रामीणों को जलभराव की स्थिति में हर संभव मदद देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया गया है, जिस पर किसान अपनी फसल खराबा की रिपोर्ट दर्ज करायें। इस दौरान उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ व अन्य अधिकारी मौके रहे। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X