Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कांग्रेस-आरजेडी ने नैतिक गिरावट की हदें पार की: डाॅ अरविंद शर्मा

Updated on Tuesday, September 02, 2025 17:15 PM IST

 
 
चंडीगढ़। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा है कि कांगे्रस और आरजेडी के मंच पर बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के प्रति अपशब्दों का प्रयोग होने व उसपर इन दोनों दलों के नेताओं की चुप्पी ने नैतिक गिरावट की हदों को पार कर दिया है। उन्होंने कहा कि जीवन में मां की भूमिका को कांगे्रस-आरजेडी नहीं समझ सकते, नहीं तो अब तक वो ऐसा करने वाले के खिलाफ कडी कार्रवाई कर चुके होते।
कांग्रेस-आरजेडी ने नैतिक गिरावट की हदें पार की: डाॅ अरविंद शर्मा
 अपशब्दों का प्रयोग करने वाले पर कार्रवाई करें कांगे्रस-आरजेडी
 कैबिनेट मंत्री बोले, मां शब्द ही जीवन का सबसे बड़ा मूल मंत्र
 लगातार बारिश और पहाड से आ रहे पानी को लेकर प्रदेश सरकार सतर्क
 
मंगलवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में आमजन से संवाद उपरांत पत्रकार बंधुओं से चर्चा करते हुए सहकारिता मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि देश, दुनिया में किसी की भी माता हों, वो सम्मानीय हैं। बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के प्रति कहे गए अपशब्दों से नारी शक्ति के सम्मान, माता में आस्था रखने वाले प्रत्येक नागरिक और विशेषतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा निंदनीय कुछ नहीं हो सकता और मैने खुद अपने जीवन में नैतिक गिरावट का इससे बडा उदाहरण नहीं देखा। उन्होंने कहा कि कांगे्रस-आरजेडी के नेताओं को तुरंत ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए और खुद देश की जनता, विशेषकर माताओं से माफी मांगनी चाहिए।
 
कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने लगातार हो रही बारिश व पहाडी इलाकों से तेज गति से आ रहे पानी से कुछ इलाकों में बाढ जैसी स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा की स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी जिलों में तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में इतनी बारिश व इतनी बार बादल फटने की घटनाएं नहीं देखी। 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X