Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

ऑपरेशन आक्रमण: हरियाणा एनसीबी 13 आरोपी गिरफ्तार किए

Updated on Tuesday, September 02, 2025 17:11 PM IST


पंचकूला। हरियाणा को भयमुक्त और नशामुक्त बनाने की दिशा में हरियाणा पुलिस ने एक और निर्णायक कदम उठाया है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, IPS के निर्देशों पर 31 अगस्त को पूरे प्रदेश में राज्यव्यापी अभियान “ऑपरेशन आक्रमण” चलाया गया, जिसमें नशा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर व्यापक और एक साथ करारा प्रहार किया गया।


सख्त नेतृत्व और निगरानी
इस विशेष अभियान का संचालन हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) ने किया। इसकी निगरानी ब्यूरो प्रमुख एवं महानिदेशक पुलिस  ओ.पी. सिंह, IPS ने स्वयं की। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि नशे की जड़ों को उखाड़ फेंकना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस अभियान ने यह साबित कर दिया है कि नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अभियान में पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भोरिया, IPS और पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा, IPS ने अपनी टीमों का नेतृत्व करते हुए पूरे राज्य में छापेमारी कर इसे सफलता तक पहुँचाया।

ऑपरेशन आक्रमण: हरियाणा एनसीबी 13 आरोपी गिरफ्तार किए

 

ऑपरेशन की तैनाती और कार्यवाही
इस ऑपरेशन में ब्यूरो की 27 टीमें, लगभग 130 पुलिसकर्मी और 15 नार्को डॉग्स शामिल रहे। कार्यवाही के दौरान कुल 12 मुकदमे दर्ज किए गए जिनमें 10 मामले मध्य मात्रा और 2 स्मॉल मात्रा के थे। इस कार्रवाई में 13 आरोपी गिरफ्तार किए गए और उनके कब्जे से 21.088 किलोग्राम गांजा, 69.88 ग्राम हेरोइन और 820 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त 10,000 रुपये का एनडीपीएस इनामी अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आया। ऑपरेशन के दौरान नार्को डॉग्स की सहायता से 61 संदिग्ध स्थानों की चेकिंग की गई और 52 आदतन अपराधियों की गहन जांच-पड़ताल भी की गई।

नशामुक्त हरियाणा का संदेश
इस राज्यव्यापी ड्राइव ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया है कि हरियाणा सरकार और एनसीबी नशे की जड़ों को खत्म करने के लिए पूरी तरह गंभीर और प्रतिबद्ध हैं। तस्करों तक यह बात साफ पहुँच चुकी है कि अब प्रदेश में उनके लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं बची है।

आमजन से अपील
एनसीबी ने आमजन से भी अपील की है कि वे इस मुहिम में सक्रिय भागीदार बनें और यदि कहीं नशे का कारोबार दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी टोल फ्री नंबर 90508-91508 पर दें। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X