Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

दिग्विजय चौटाला की युवा जोड़ो अभियान के तहत हुई जनसभा

Updated on Saturday, August 30, 2025 18:56 PM IST

 
 
पंचकूला, जननायक जनता पार्टी जिला पंचकूला द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने पंचकूला एवं  कालका हल्के में 3 जनसभाओं सहित  5 जगह चाय के कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने दोपहर को पंचकूला वार्ड नंबर 9 अभयपुर आशियाना में  पार्षद  राजेश निषाद द्वारा आयोजित एक बहुत बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश में समाज का हर तबका हर वर्ग परेशान है। किसान , मजदूर , दुकानदार,युवा, छात्र , कर्मचारी हो या व्यापारी हर कोई बीजेपी की सरकार से तंग है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जूतियों में दाल बंट रही है बाकी पार्टियों कभी कभी दिखाई देती हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली श्रद्धेय चौधरी देवी लाल के विचारों पर बनी  जननायक जनता पार्टी ही सही मायने में प्रदेश में विपक्ष की भूमिका निभा रही है। 
दिग्विजय चौटाला की युवा जोड़ो अभियान के तहत हुई जनसभा
 
अभयपुर आशियाना में हुई जनसभा में युवाओके अतिरिक्त सेंकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाएं 
 
केवल जजपा ही एक मात्र पार्टी जो युवा एवं महिलाओं के साथ आम जनता के मुद्दे उठाने में अग्रणी - दिग्विजय सिंह चौटाला 
दिग्विजय चौटाला ने पंचकूला के लोगों से आह्वान किया कि वो जजपा का साथ दे ताकि प्रदेश में हर वर्ग के काम हो, प्रदेश में सही मायने में विकास हो , अच्छी कानून व्यवस्था हो,बेरोजगारों को रोजगार मिले ऐसी व्यवस्था दुष्यंत चौटाला ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज पंचकूला जिला पहले के मुकाबले काफी पिछड़ता जा रहा है , भ्रष्टाचार ने विकास को लील लिया है तथा एक शांत इलाक़ा प्रदेश सरकार की नालायकी से पुरी तरह अशांत इलाक़ा बन गया है। यहां हर रोज चोरी, झपटमारी , डाके एवं हत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पंचकूला में पार्टी का इतना अच्छा कार्यक्रम किए जाने को लेकर उन्होंने आयोजक राजेश निषाद, जिला प्रधान ओ पी सिहाग तथा पूरी पंचकूला टीम की पीठ थपथपाई।  इससे पहले दिग्विजय सिंह चौटाला ने पंचकूला हल्के के गांव श्यामटू में भी एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया तथा लोगों से दुष्यंत चौटाला का साथ देने बारे अपील की। इस कार्यक्रम का आयोजन मोहित गुर्जर ने बड़े शानदार तरीके से किया था। इसके बाद वो गाँव रत्तेवाली में अवतार सिंह तथा पार वाला में रजत गुर्जर के घर चाय के कार्यकर्म में शामिल हुए।  
इन कार्यक्रमों में पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रोफेसर रणधीर सिंह चीका, पंचकूला जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की महिला प्रभारी किरण पूनिया भी  युवा जजपा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला के साथ रहे तथा उन्होंने भी जनसभाओं को संबोधित किया। इस अवसर पार्टी के पंचकूला हल्का अध्यक्ष सोहन लाल गुर्जर, वरिष्ठ नेता के सी भारद्वाज, अरविंद जाखड़, दीपक चौधरी, सुरिन्दर चड्डा,  सतबीर  धनखड़ , हीरामन वर्मा, विवेक सांगा, मिल्कियत सिंह, जितेन्द्र संधू,करण डूडी , विकास मलिक , मधु रानी , महाबीर चिकारा आदि उपस्थित रहे।
 
  
 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X