Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कमांडो ट्रेनिंग सेंटर में जवानों का बढ़ाया हौंसला

Updated on Saturday, August 30, 2025 17:21 PM IST

 

चंडीगढ़, हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने शनिवार को पंचकूला के चौंकी गांव स्थित हरियाणा पुलिस के कमांडो ट्रेनिंग सेंटर में वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों का हौंसला बढ़ाया। वे कमांडो ट्रेनिंग सेंटर द्वारा आयोजित स्वैट डिस्ट्रिक्ट कोर्स और स्वैट एचएपी कोर्स के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनको ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया था तथा यहां प्रशिक्षित जवानों ने सुरक्षा से जुड़े अनेक साहसिक प्रदर्शन किए। विस अध्यक्ष कल्याण ने एडीजीपी सौरभ सिंह और आईजी (सुरक्षा) पंकज नैन समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में एमपी-5 बंदूक से सटीक निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने एके-47, ग्लॉक पिस्तौल इत्यादि हथियारों पर भी हाथ आजमाया।

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कमांडो ट्रेनिंग सेंटर में जवानों का बढ़ाया हौंसला

स्वैट डिस्ट्रिक्ट कोर्स के समापन समारोह में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

अधिकारियों की उपस्थिति में एमपी-5 बंदूक से साधा सटीक निशाना

प्रशिक्षित कमांडो ने किए सुरक्षा प्रणाली को लेकर साहसिक प्रदर्शन 

वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि पुलिस जवानों पर राष्ट्र की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कमांडो ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण लेने वाले जवानों को वीआईपी सुरक्षा में तैनात किया जाता है। उन्हें अनेक बार आंतकवादी हमलों जैसी भारी चुनौतियों से भी निपटना होता है। वीआईपी सुरक्षा में तैनात जवानों का कर्तव्य निर्वहन चुनौतीपूर्ण होता है। एक तरफ उन्हें प्रशासनिक आदेशों का पालन करना है, वहीं इस दौरान उन्हें सामान्य लोगों की प्रतिक्रिया भी झेलनी पड़ती है। उन्हें आए दिन साहस और धैर्य की परीक्षा देनी होती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक फिल्म अपने कथानक व प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर करती है, लेकिन उसके पीछे काफी लोगों की कई माह की सतत साधना होती है। कमांडों भी लंबी साधना से अपने आप को कर्तव्य निर्वहन के लिए तैयार करते हैं। आज इस कार्यक्रम में उनकी इस साधना को प्रत्यक्ष देखने का अवसर मिला है।

कल्याण ने कहा कि आज यहां प्रशिक्षित जवानों के साहसिक और चुनौतीपूर्ण प्रदर्शन को देख उनके द्वारा की गई साधना की सहज झलक मिलती है। इस दृष्टि से इस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर को तपोभूमि कहना न्यायोचित होगा।

उन्होंने कहा कि अपने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प की सिद्धि हम सबके सामूहिक प्रयास से संभव है। कल्याण ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर विषय को सुव्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाते हैं। ऐसे में प्रदेश के विकास को सम्यक गति मिल रही है। उन्होंने पुलिस जवानों से आह्वान किया कि यह समय अपने देश और प्रदेश के विकास के अनुकूल है। ऐसे में महत्वपूर्ण अवसर पर हम सभी को जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। इससे हम विकास की इस यात्रा में अपना सटीक योगदान दे सकेंगे।

इस दौरान स्वैट कमांडो ने जिप लाइन एंड सीट रिप्लेइंग, रूम इंट्ररवेंशन एंड होस्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन, यूएसी अनार्म कॉम्बेक्ट, वन मिनट ड्रील, वैपन हैंडलिंग, वीआईपी सुरक्षा, वॉकआउट ड्रील तथा रिफ्लैक्स शूटिंग का शानदार प्रदर्शन किया। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X