Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

घग्गर नदी में नहाने पहुंचे बच्चे, पुलिस की सूझबूझ से टला हादसा

Updated on Friday, August 29, 2025 17:53 PM IST

 
 
पंचकूला। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते घग्गर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने थाना व चौकी स्तर पर विशेष निगरानी रखने के आदेश दिए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति या बच्चा बढ़ते पानी के बहाव की चपेट में न आए।
घग्गर नदी में नहाने पहुंचे बच्चे, मौके पर पहुंची पुलिस
 
पुलिस की बार-बार अपील, बच्चो को नदी किनारे ना जाने दे, तेज बहाव घातक हो सकता है
 
आज सुबह सेक्टर-21 स्थित घग्गर नदी के छठ पूजा धाम के पास कुछ बच्चे नदी के नजदीक पहुंच गए थे। सूचना मिलते ही ईआरवी-530 टीम व सेक्टर-21 चौकी इन्चार्ज दीदार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों व आसपास मौजूद लोगों को नदी के तेज बहाव से दूर रहने की सख्त हिदायत दी और समझाया कि इस समय पानी में उतरना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने आमजन से अपील की है कि वे अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें और उन्हें नदी या नालों के किनारे न जाने दें। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार घग्गर नदी के मुख्य तटों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रख रही है, लेकिन लोगों का सहयोग भी बेहद जरूरी है।
 
डीसीपी ने यह भी बताया कि यदि किसी को भी नदी में कोई बच्चा या व्यक्ति नहाता हुआ दिखाई दे तो इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें। इसके लिए पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 0172-2582100 और 75083-24900 जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि “समय पर दी गई सूचना किसी की जान बचाने में मददगार साबित हो सकती है। पंचकूला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मौसम में नदी के किनारों पर अनावश्यक रूप से जाने से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। पुलिस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X