Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

शाहबाद में बनेगी प्रदेश की पहली सूरजमुखी तेल मिल

Updated on Friday, August 29, 2025 17:35 PM IST

 
 
चंडीगढ। अब प्रदेश में सहकारी क्षेत्र की पहली सूरजमुखी तेल मिल कुरूक्षेत्र के शाहबाद में स्थापित होगी। इसके लिए सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने शाहबाद से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव अजराना कलां में 8.97 एकड जमीन खरीद के लिए साढे 8 करोड रूपए की राशि को मंजूरी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि जमीन खरीद की प्रक्रिया को पूरी करने के साथ-साथ मिल स्थापना को लेकर आगामी प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।
शाहबाद में स्थापित होगी प्रदेश की पहली सूरजमुखी तेल मिल
 शाहबाद के अजराना कलां में मार्किटिंग बोर्ड की जमीन खरीद के लिए 8.50 करोड रूपए मंजूर
 सहकारिता मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने दी मंजूरी, जल्द होगी खरीद प्रक्रिया पूरी
 
आज यहां जानकारी देते हुए सहकारिता मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सूरजमुखी उत्पादकों को प्रोत्साहित करने व उनकी फसल की खरीद सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 21 नवंबर 2024 को कुरूक्षेत्र जिला के शाहबाद में सूरजमुखी तेल मिल स्थापित करने की घोषणा की थी। इस संबंध में सहकारिता मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने मार्किट कमेटी शाहबाद के गांव अजराना कलां स्थित सबयार्ड के साथ 8.97 एकड जमीन खरीद के लिए साढे 8 करोड रूपए की राशि को मंजूरी प्रदान की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की पहली सहकारी क्षेत्र की सूरजमुखी तेल मिल की जमीन खरीद की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं। सार्वजनिक-निजी भागीदारी तर्ज पर स्थापित होने वाली इस तेल मिल से कुरूक्षेत्र व आसपास के जिलों के सूरजमुखी उत्पादकों के साथ-साथ प्रदेश के लोगों को बडा लाभ मिलेगा। सहकारिता मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि इसी तर्ज पर विभाग दक्षिण हरियाणा में भी सहकारी क्षेत्र की सरसों तेल मिल स्थापित करने जा रहा है।
 
 
विभागीय समिति को तीसरी जमीन पर मिली मंजूरी
यहां बता दें कि हैफेड द्वारा स्थापित की जाने वाली सूरजमुखी तेल मिल स्थापित करने के लिए उपयुक्त जमीन ढूंढने के लिए जिला प्रबंधक हैफेड कुरूक्षेत्र, कार्यकारी अभियंता (मुख्यालय) हैफेड व जिला प्रशासन के प्रतिनिधि की समिति गठित की गई थी। समिति द्वारा सबसे पहले गांव डीग में जमीन की तलाश की गई थी। लेकिन ग्रामीणों द्वारा सहमति नहीं बनने के चलते बिहोली गांव में जमीन देखी गई। इसपर भी कोई सहमति नहीं बनी तो कमेटी ने अजराना कलां में मार्किट कमेटी के सबयार्ड के पास उपयुक्त जमीन तलाशी, जिसको खरीदने की मंजूरी सहकारिता मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा द्वारा दी गई है। 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X