Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

टांगरी नदी में पानी खतरे के निशान से ऊपर

Updated on Friday, August 29, 2025 17:32 PM IST


चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज प्रात: अम्बाला छावनी में टांगरी नदी के बढ़े हुए जलस्तर का जायजा लिया और जिला प्रशासन को टांगरी नदी के अंदर बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए अनाउंसमेंट कराने के दिशा-निर्देश दिए। टांगरी नदी में आज प्रात: जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया था। प्रातः: 30 हजार क्यूसिक पानी नदी में आया जिससे टांगरी नदी के अंदरूनी क्षेत्र में बसे लोगों को खतरा उत्पन्न हो सकता था। इसी को देखते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रात: टांगरी नदी के आसपास क्षेत्रों का मुआयना किया और जिला प्रशासन को दिशा-निर्देश दिए।


टांगरी नदी में आए अत्याधिक पानी को देखते हुए हमने प्रशासन को अलर्ट कर दिया है ताकि लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा सके : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

टांगरी नदी में 30 हजार क्यूसिक से ज्यादा पानी आया जो सामान्य से बहुत ज्यादा है, लोगों को निकालने हेतु अनाउंसमेंट कराई गई : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

सुरक्षा की दृष्टि से अम्बाला छावनी में एनडीआरएफ बुला ली गई है व किसी दिक्कत से निपटने हेतु कश्तियाँ भी मंगवाई गई हैं : मंत्री अनिल विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज टांगरी नदी में आए अत्याधिक पानी को लेकर प्रात: नदी क्षेत्र के दोनों तरफ बसी कालोनियों का जायजा लिया व प्रशासन को दिशा-निर्देश दिए



मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि पहाड़ों पर ज्यादा बारिश होने पर टांगरी नदी में पानी आता है। आज नदी में 30 हजार क्यूसिक से ज्यादा  पानी आया है जोकि सामान्य से बहुत ज्यादा है। उन्होंने बताया बरसाती सीजन से पहले हमने टांगरी नदी को गहरा करने का काम काफी किया है, मगर कुछ अवरोध आने के कारण कार्य 25 प्रतिशत ही हो सका थे, शेष कार्य बरसाती सीजन के बाद होगा। उन्होंने कहा हमें उम्मीद है कि 30 हजार क्यूसिक पानी सुरक्षित अम्बाला छावनी से निकल जाएगा, मगर फिर भी खतरे को देखते हुए सारे प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बताया कि अम्बाला छावनी में सुरक्षा की दृष्टि से एनडीआरएफ बुला ली गई है जबकि किसी समस्या से निपटने के लिए कश्तियाँ भी मंगवाई गई हैं। उन्होंने कहा जिन लोगों के घर टांगरी नदी के अंदर है, उन्हें अपना आवश्यक सामान लेकर टांगरी नदी से बाहर आने को कहा जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा नेता कपिल विज, संजीव वालिया, अजय बवेजा, विशाल टांगरी सहित अन्य मौजूद रहे। गौरतलब है कि पूर्व बरसाती सीजन में पूर्व में भी टांगरी नदी में कई बार पानी आया था जोकि सुरक्षित निकल गया था। इस बार मंत्री अनिल विज के प्रयासों से नदी तल में खुदाई कराई गई थी और नदी गहरी होने से पानी सुरक्षित यहां से निकल सका था।

विभिन्न विभागों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रात: टांगरी नदी क्षेत्र का मुआयना करते हुए सिंचाई विभाग, पुलिस, नगर परिषद एवं अन्य विभागों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदी क्षेत्र में बसे लोगों को अनाउंसमेंट के जरिए सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा जाए। उन्होंने सिंचाई विभाग से नदी में आए पानी के स्तर की जानकारी ली और यह भी जानकारी ली कि और कितना पानी दोपहर तक नदी में आएगा। उन्होंने जगाधरी रोड पर टांगरी नदी पुल पर खड़े होकर पानी के बहाव को जांचा। इसके उपरांत मंत्री अनिल विज ने कैंट एसडीएम, पुलिस, सिंचाई विभाग व अन्य विभागों को दिशा-निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने टांगरी नदी के दोनों किनारों पर बसी कालोनियों का जायजा लिया

टांगरी नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रात: टांगरी नदी के दोनों तरफ बसी कालोनियों का जायजा लिया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए। मंत्री अनिल विज ने टांगरी नदी पुल के बाद टांगरी बांध रोड से मतिदास नगर, गोल्डन पार्क होते हुए बब्याल तक कालोनियों का जायजा लिया। इसके उपरांत टांगरी नदी पर चंदपुरा पुल पर उन्होंने नदी जलस्तर को चैक किया जिसके बाद  रामपुर, सरसेहड़ी होते हुए प्रभु प्रेम पुरम, करधान, नग्गल आदि क्षेत्रों में भी उन्होंने मुआयना किया जिसके उपरांत मंत्री अनिल विज ने टांगरी बांध रोड पर महेशनगर पंप हाउस तक कालोनियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन को यहां बार-बार अनाउंसमेंट कराने के निर्देश दिए। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X