Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

केंद्र व प्रदेश सरकार गुरुओं द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल रही है- नायब सिंह सैनी

Updated on Thursday, August 28, 2025 18:26 PM IST

 

 

चंडीगढ़, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार गुरुओं द्वारा दी गई शिक्षा को आत्मसात करके उनके दिखाए गए मार्ग पर चल रही है। मुख्यमंत्री पंचकूला स्थित गुरुद्वारा नाडा साहिब में शीश नवाने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 1984 में हुए दंगों के दौरान हरियाणा में जिन सिख परिवारों ने अपने मुखिया को खोया है , उनके पीड़ित परिवार के एक सदस्य को यथोचित नौकरी दी जाएगी। नौकरी के इच्छुक परिवार अपने जिला के उपायुक्त के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

 

केंद्र व प्रदेश सरकार गुरुओं द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल रही है-  नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने श्री नाडा साहिब गुरुद्वारा में शीश नवाया

उन्होंने कहा कि इन दंगों में बड़ी संख्या में सिख परिवारों पर हमले हुए, जिनमें जान माल की भारी क्षति हुई। तत्कालीन सरकार ने इन दंगों की फाइलों को दबा दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उन फाइलों को निकलवा कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है। नायब सिंह सैनी ने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा सत्र से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष ने विधानसभा में जो भी मुद्दे उठाए उनका उचित जवाब दिया गया। विपक्ष द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोप का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। कांग्रेस पार्टी हरियाणा में दशकों तक सत्ता में रही, उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार, घोटाले और अव्यवस्था का आलम रहा जिसका दुष्परिणाम प्रदेश की पूरी जनता को भुगतना पड़ा।

 

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" अभियान के तहत उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक देश के कोने –कोने में समान विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सिख गुरुओं के प्रकाश पर्व को धूमधाम और भव्य तरीके से मना रही है। मोदी जी ने ही सिख समुदाय की सालों पुरानी इच्छा पूरी की थी। वर्ष 2019 में श्री गुरु नानक देव जी के  550वें प्रकाश पर्व के मौके पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक करतारपुर कॉरिडोर देश को समर्पित किया था। अब सिख संगत श्री गुरु नानक देव जी के पाकिस्तान के गांव करतारपुर स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन करने जाने लगे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह भी बताया कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान ही गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस दिव्य एवं भव्य तरीके से मनाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया है जिसके तहत आने वाले दिनों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X