चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में बुधवार को शून्यकाल के दौरान कांग्रेस के विधायकों ने भाजपा सरकार पर खिलाडिय़ों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। खिलाडिय़ों के मुद्दे पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने एकजुटता दिखाते हुए खेल राज्यमंत्री को घेरा।
बरौदा से कांग्रेस विधायक इंदूराज भालू द्वारा खिलाडिय़ों के मुद्दे को लेकर सदन में दिए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जवाब खेल मंत्री से जवाब मांगा कि पदक जीतने वाले कितने खिलाडिय़ों को डीएसपी और इंस्पेक्टर नौकरी दी गई। पूर्व की कांग्रेस सरकार की पदक लाओ-पद पाओ को नीति को बंद करने को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया। वहीं, विधायक इंदूराज ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हुड्डा साहब की नीति को बंद किया, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार में इसे लागू किया गया है।
खिलाड़ियों से भेदभाव का आरोप लगा कांग्रेस ने सदन में किया हंगामा
खेल मंत्री बोले 641 करोड़ इनामी राशि दी और 203 को दी नौकरी
बरौदा विधायक बोले कांग्रेस की हरियाणा ने किया बंद यूपी ने लागू किया
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि राज्य के ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियन और पैरा एशियन गेम्स के साथ अन्य चैंपियनशिप एवं गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों के साथ नकद इनामी राशि और सरकारी नौकरियों में कोई भेदभाव नहीं किया गया। बाकायदा, सरकार की ओर से इनामी राशि में बढ़ोतरी करने के साथ खिलाडिय़ों को खेलों की तैयारियों के लिए एडवांस राशि का भी प्रविधान किया गया है। बाकायदा, खेल मंत्री द्वारा वर्ष 2014-15 से 2025-26 तक दी गई इनामी राशि और नौकरियों का ब्योरा सदन पटल पर रखा। खेल मंत्री ने स्पष्ट किया कि 2014-15 से अब तक राज्य सरकार 16409 खिलाडिय़ों को 641.08 करोड़ की इनामी राशि दे चुकी है। इसके साथ ही श्रेणी-ए, बी और डी के तहत 203 खिलाडिय़ों को नौकरी दी गई है।
वर्ष 2014-15 से 2025-26 तक खिलाडिय़ों को दी गई नकद इनामी राशि का ब्योरा
वर्ष खिलाडिय़ों की संख्या नकद इनाम राशि
2014-15 1759 29.00 करोड़
2015-16 3416 89.91 करोड़
2016-17 1862 48.88 करोड़
2017-18-19 1607 44.65 करोड़
2019-20 2341 38.10 करोड़
2020-21 0639 14.27 करोड़
2021-22 296 70.67 करोड़
2022-23 1071 48.14 करोड़
2023-24 787 100.40 करोड़
2024-25 2530 115.55 करोड़
2025-26 101 41.51 करोड़
कुल 16409 641.08 करोड़
अब तक 231 खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरी का आफर, 203 ने किया ज्वाइन
वर्ष आफर नौकरियां ज्वाइन करने वाले खिलाड़ी
2013-14 41 41
2015 04 04
2016 -- --
2017 03 03
2018 14 11
2019 32 20
2020 04 04
2021 57 50
2022 50 46
2023 14 12
2024 05 05
2025 07 07
कुल 231 203