Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

ट्रस्ट भवन में चल रहा कालांवाली उपमंडल कार्यालय

Updated on Wednesday, August 27, 2025 18:20 PM IST

चंडीगढ़। सिरसा जिले के कालांवाली सब-डिवीजन का खुद का कार्यालय नहीं है। अस्थाई तौर पर डीएवी स्कूल के पास स्थित गुरु प्रेमसुख आदिनाथ भक्ति संघ ट्रस्ट भवन में कार्यालय चल रहा है। बुधवार को विधानसभा में विधायक शीशपाल केहरवाला ने यह सवाल उठाया। इसके जवाब में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि उपमंडल कार्यालय के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही भवन निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

ट्रस्ट भवन  में चल रहा कालांवाली उपमंडल कार्यालय
महेंद्रगढ़ के खुड़ाना आईएमटी के लिए चाहिए जमीन
नारायणगढ़ शुगर मिल में दिसंबर तक होगा किसानों का भुगतान
रेवाड़ी के कोसली में बनेगा बाईपास

महेंद्रगढ़ के खुड़ाना में प्रस्तावित आईएमटी के लिए सरकार को पूरी जमीन अभी तक नहीं मिली है। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा का यह ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के सामने भी कई बार मांग उठा चुके हैं। प्रश्नकाल में यहां से विधायक कंवर सिंह यादव के सवाल पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि आईएमटी के लिए कम से कम 1500 एकड़ जमीन चाहिए। लेकिन खुड़ाना में अभी तक इतनी जमीन का प्रबंध नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित आईएमटी की जगह नेशनल हाईवे से करीब ढाई किमी दूर है। ऐसे में इस सडक़ का विस्तार करने के लिए भी जमीन चाहिए। अगर किसान ई-भूमि पोर्टल पर जमीन देते हैं तो सरकार इस दिशा में आगे कदम बढ़ाएगी।
नारायणगढ़ की प्राइवेट शुगर मिल में गन्ना डालने वाले किसानों को उनके बकाया का भुगतान दिसंबर तक हो पाएगा। विधायक शैली चौधरी के सवाल पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि वर्तमान में किसानों का 16 करोड़ 74 लाख रुपये बकाया है। 5 करोड़ 40 लाख रुपये 5 सितंबर तक जारी होंगे। बाकी के 11 करोड़ 34 लाख का भुगतान 15 दिसंबर तक होगा।
विधायक अनिल ढहीना ने कोसली बाईपास का मुद्दा उठाया। पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बताया कि 3.83 किमी लम्बाई वाले बाईपास के लिए 24 एकड़ के करीब जमीन की जरूरत है। ई-भूमि पोर्टल के जरिये 11 एकड़ से अधिक जमीन की खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बाकी की जमीन भी जल्द खरीद करके सरकार बाईपास का निर्माण शुरू करवाएगी। अनिल ढहीना ने कहा कि सरकार किसानों को 60 लाख रुपये प्रति एकड़ दे रही है। किसानों की मांग है कि उन्हें अधिक मुआवजा दिया जाए।

सदन में उठा जेबीटी शिक्षकों का मुद्दा
बादली विधायक कुलदीप वत्स ने मेवात कैडर में जेबीटी शिक्षकों की भर्ती के नतीजों का मुद्दा उठाया। शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा ने बताया कि 1456 पदों के लिए 24 जुलाई, 2024 को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को डिमांड भेजी गई थी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा इस पर स्टे लगाया हुआ है। स्टे हटते ही चयन आयोग आगामी प्रक्रिया शुरू कर देगा। कुलदीप वत्स ने हाईकोर्ट में मजबूत पैरवी करवाने की मांग की।

 
 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X