Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा: विधायक 25 किलोमीटर की सडक़ का प्रस्ताव दे सकेंगे

Updated on Wednesday, August 27, 2025 18:17 PM IST


चंडीगढ़।
 हरियाणा सरकार ने तय किया है कि हर विधायक साल में 25 किलोमीटर की सडक़ बनवाने का प्रस्ताव दे सकेंगे। बुधवार को विधानसभा में शून्यकाल की कार्यवाही के दौरान विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने विधायकों के खराब सडक़ों के मुद्दों पर कहा कि बरसात में खराब हुई सडक़ों को देखते हुए ये फैसला किया गया है। मंत्री ने बताया कि ये हर साल ये काम करा सकेंगे। सोनीपत के विधायक निखिल मदान ने कहा कि 2003 में एसपीओ रखे गए थे, उन्हें 2005 में हटा दिया गया। इन्होंने अपनी भर्ती को लेकर कोर्ट में रिट दायर की। 2016 में पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कोर्ट के फैसले के अनुसार सभी एसपीओ को वापस नौकरी पर रख दिया। अभी प्रदेश में करीब 10 से 12 हजार एसपीओ लगे हुए हैं। मेरी सरकार से मांग है कि इन्हें जरूरी भत्तों को देने के साथ ही जॉब सिक्योरिटी दी जाए।
 

कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने शून्यकाल में कहा कि आज जो टेंडर हो रहे हैं, वह माइनस में हो रहे हैं। इससे बहुत नुकसान हो रहा है। सरकार को ये माइनस टेंडर तुरंत बंद करने चाहिए। हरियाणा के पोल्ट्री फार्म चलाने वाले बहुत परेशान हैं। प्रदूषण विभाग के द्वारा भारी भरकम फीस वसूली जा रही है। मेरी सीएम नायब सैनी से मांग है कि जिला परिषद और पंचायतों में टेंडर की व्यवस्था नहीं है, कृपया यहां भी टेंडर के जरिए विकास कार्य शुरू किए जाएं।
हरियाणा:विधायक 25 किलोमीटर की सडक़ का प्रस्ताव दे सकेंगे
शून्यकाल के दौरान विधायकों ने उठाई समस्याएं
सोनीपत विधायक बोले, एसपीओ को मिली जॉब सिक्योरिटी
जस्सी पेटवाड़ बोले बंद हों माइनस टेंडर


सुरजेवाला ने मंडी टाउनशिप का मुद्दा उठाया
कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने शून्यकाल में कैथल में मंडी टाउनशिप का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मंडी में जो भी निर्माण हुआ है, वह एचएसवीपी के नियमों के अनुसार हुआ है। किसी को भी यह पता नहीं है कि इसके नियम क्या हैं और अब उन्हें इसका सर्टिफिकेट नहीं मिल रहा है। मेरी सरकार से यह मांग है कि ऐसे मामलों में जब भी वन टाइम सेटलमेंट स्कीम शुरू की जाए, तो इन्हें अलग से राहत दी जाए।

फोगाट बोलीं मनीषा केस में गिरफ्तार युवकों को करें रिहा
कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने शून्यकाल में कहा कि आज पूरे प्रदेश में जलभराव की स्थिति है। हमारे हलके में भी जलभराव की स्थिति है, जिससे किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। मेरा सरकार से अनुरोध है कि इस पानी को निकालने का प्रयास करें। 6 महीने पहले नन्दगढ़ गांव में नहर टूट गई थी, जिससे किसानों को बहुत नुकसान हुआ था। कांग्रेस विधायक ने भिवानी की मनीषा केस मामले में 50 से अधिक युवाओं की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है, इसलिए सरकार को उन्हें रिहा करना चाहिए, ताकि उनका भविष्य खराब न हो। वे अपराधी नहीं हैं और इसमें कुछ मीडिया कर्मियों को भी गिरफ्तार किया गया है, इसलिए इन सबको रिहा करना चाहिए। 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X