पंचकूला: समस्त अग्रवाल समाज पंचकूला के तत्वाधान में पंचकूला में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए अग्रवाल सभा पंचकूला के कन्वीनर अमित जिंदल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव हेतु हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री को अग्र समाज के लोगों ने निमंत्रण दिया है। अमित जिंदल ने बताया कि 19 सितंबर से 22 सितंबर तक होने वाले अग्रसेन जयंती महोत्सव में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 22 सितंबर को अग्रविभूत सम्मान समारोह में शामिल होंगे। स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी मुख्यातिथि के तौर पर कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। जबकि हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, मेयर कुलभूषण गोयल की गरिमामयी उपस्थित महोत्सव के दौरान रहेगी। इस कड़ी में अतिथियों को विधिवत रूप से निमंत्रण दिया जा रहा है।
अग्रसेन जयंती महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
19 से 22 सितंबर तक पंचकूला में आयोजित होगा अग्रसेन जयंती महोत्सव
उन्होंने बताया कि हरियाणा भर की अनेकों बड़ी राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक हस्तियां महाराजा अग्रसेन महोत्सव में शामिल होंगी। 19 सितंबर से 22 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस अग्रसेन जयंती महोत्सव के लिए पंचकूला अग्रवाल समाज की निरंतर बैठके आयोजित की जा रही हैं। जयंती के सफल आयोजन के लिए अग्रजनो की विभिन्न कमेटियां बनाकर जिम्मेदारियां लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पंचकुला अग्रवाल सभा के कनवीनर अमित जिंदल, बृज लाल गर्ग, तेजपाल गुप्ता, अशोक जिंदल, विजय गर्ग, अनिल गोयल, एडवोकेट संजय कुमार जैन, मदन लाल जिंदल, दिनेश बंसल, अनिल गुप्ता, अनुज अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, बी बी सिंघल, सतीश जिंदल आदि मौजूद रहे।