Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पंजाब पुलिस ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव कार्य तेज किए

Updated on Wednesday, August 27, 2025 17:10 PM IST

चंडीगढ़, जल स्रोत क्षेत्रों में भारी वर्षा के चलते सतलुज, ब्यास, रावी और उज्ह नदियों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए, पंजाब पुलिस ने भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों के साथ मिलकर राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव और निकासी कार्यों को तेज कर दिया है। बाढ़ से प्रभावित जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, कपूरथला, तरनतारन, फाज़िल्का और फिरोज़पुर शामिल हैं। स्पेशल डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला, जो राज्य में बाढ़ की स्थिति की व्यक्तिगत निगरानी कर रहे हैं, ने बताया कि बाढ़ प्रभावित जिलों के एसएसपी को फील्ड में रहकर अपने-अपने जिलों की स्थिति की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
पंजाब पुलिस ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव कार्य तेज किए

— बाढ़ प्रभावित जिलों के एसएसपी व्यक्तिगत रूप से राहत कार्यों की कर रहे हैं निगरानी: स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला

— बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है

— युद्ध नशों विरुद्ध- मुहिम के 178वें दिन 630 ग्राम हेरोइन समेत 78 तस्कर गिरफ्तार

— 'डी-एडिक्शन' पहल के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने 44 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने के उपचार के लिए किया राज़ी

उन्होंने बताया कि सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं और एसएसपी व्यक्तिगत रूप से राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। हाल ही में पठानकोट में बाढ़ में फंसे कुछ लोगों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित निकाला गया। स्पेशल डीजीपी ने कहा कि बाढ़ से संबंधित किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी पंजाब पुलिस फोर्स को अलर्ट पर रखा गया है। इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशा-विरोधी अपने घेराबंदी और तलाशी अभियान को 178वें दिन भी जारी रखते हुए आज 381 स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के तहत पूरे राज्य में 53 एफआईआर दर्ज कर 78 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 630 ग्राम हेरोइन, 71 किलो भुक्की, 659 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1120 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि 78 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1200 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की और इस दिनभर चले ऑपरेशन में 420 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। स्पेशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब से नशा उन्मूलन के लिए तीन-पक्षीय रणनीति – इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ई डी पी) लागू की है और पंजाब पुलिस ने 'डी-एडिक्शन' पहल के अंतर्गत आज 44 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया है। 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X