पंचकूला, जजपा के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला आगामी 30 अगस्त 2025 को "युवा जोड़ों अभियान" के तहत पंचकूला जिले का दौरा करेंगे। इस बारे जानकारी देते हुए जजपा पंचकूला जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने बताया कि 30 अगस्त को जजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला हल्का पंचकूला तथा हल्का कालका में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा युवाओ एवं आम लोगों को पार्टी से जुड़ने के लिए आह्वान करेंगे। उन्होंने बताया कि आज सेक्टर 21 में पार्टी के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक दिग्विजय सिंह चौटाला के आगामी दौरे की तैयारी हेतू हुई जिसमें कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई।आज की मीटिंग में पार्टी के पंचकूला हल्का अध्यक्ष सोहन लाल गुर्जर , कालका हल्का अध्यक्ष एवं पार्षद मयंक लांबा, पार्षद राजेश निषाद, वरिष्ठ नेता के सी भारद्वाज, सतबीर धनखड़ , सुरिन्दर चड्डा, दीपक चौधरी, विकास मलिक,रजत पारवाला,मोहित गुर्जर, विजय पांचाल, मिल्कियत मिठु, अवतार गुर्जर, मनीष गुजर ने भाग लिया।
दिग्विजय सिंह चौटाला 30 अगस्त को पंचकूला में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे - ओ पी सिहाग
ओ पी सिहाग ने कहा कि सबसे पहले दिग्विजय चौटाला का कार्यक्रम 30 अगस्त को सुबह 11बजे श्यामटू गांव में होगा जहां वो जनसभा को संबोधित करेंगे फिर रत्तेवाली तथा पारवाला गांव में कार्यकर्ताओं के घर पर चाय के कार्यक्रमों में शामिल होंगे । उन्होंने बताया कि दिग्विजय चौटाला पंचकूला शहर में वार्ड नंबर 9 में अभयपुर आशियाना में 2 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सिहाग ने कहा कि शाम को 5 बजे पिंजोर में रविदास सभा के हाल में एक जनसभा में हिस्सा लेंगे तथा 7 बजे डी एल एफ कालोनी में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।