Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विधानसभा में भाजपा विधायक ने उठाई कलेक्टर रेट बढ़ोतरी की मांग

Updated on Tuesday, August 26, 2025 18:01 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में कलेक्टर रेट बढ़ाने को लेकर जहां विपक्ष सरकार को घेर रहा है, वहीं सफींदो से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने कलेक्टर रेट बढ़ाने की मांग की है। शून्यकाल के दौरान टाइम पूरा होने पर स्पीकर हरविंद्र कल्याण के टोकने पर विधायक रामकुमार गौतम उलझ गए। स्पीकर ने उन्हें नियमों का पाठ पढ़ाते हुए नसीहत दी कि जिसके लिए जितना टाइम निर्धारित किया गया है, उसी क्रम में बोलने का समय निश्चित किया गया है।

विधानसभा में भाजपा विधायक ने उठाई कलेक्टर रेट बढ़ोतरी की मांग
शून्य काल में विधायकों ने उठाई अपने हलकों की मांग
योगेंद्र राणा बोले असंध को मिले जिले के दर्जा
कांग्रेस विधायक बोले सदन में लेकर आउंगी पानी, पता चलेगी गुणवत्ता

हरियाणा विधानसभा के तीसरे दिन शून्यकाल की कार्यवाही के दौरान माननीयों ने अपने विधानसभा क्षेत्रों की समस्या उठाते हुए जलभराव, किसानों को मुआवजा देने और कर्मचारियों व शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। शून्यकाल के दौरान भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने दलील दी कि कलेक्टर रेट में असमानता होने के चलते सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। कांग्रेस विधायक मोहम्मद इजराइल ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। असंध से भाजपा विधायक योगेंद्र राणा ने असंध को जिले का दर्जा देने की मांग की। राणा ने गांव मुनक में आईआईटी की स्थापना करने, असंध अस्पताल में ट्रामा सेंटर बनाने, करनाल-असंध एवं असंध-जींद सडक़ मार्ग को 4 लेन करने और असंध में महिलाओं व युवाओं के लिए स्किल सेंटर खोलने की मांग की। कलानौर से कांग्रेस विधायक शंकुलता खटक ने कलानौर को उपमंडल का दर्जा देने की मांग की। उनका कहना था कि कलानौर को उपमंडल का दर्जा देने की घोषणा की गई थी, फिर बाद में उसे वापस ले लिया गया। वहीं उन्होंने जलभराव और खराब पानी सप्लाई का मुद्दा उठाया। खटक का कहना था कि पीने का पानी इतना खराब है कि वे उसे अगले सत्र में लेकर आएंगी और सभी मिलकर उसे पीएंगे। भाजपा विधायक रामकुमार कश्यप ने पंचायतों में मालिकाना हक देने की पैरवी की। करनाल से भाजपा विधायक जगमोहन आनंद ने स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का मुद्दा उठाते हुए मेडिकल सीटें बढ़ाने की मांग।

पुन्हाना से कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास ने बारिश से जलभराव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बारिश से जलभराव होने के चलते लोग पलायन कर रहे हैं। शाहाबाद से कांग्रेस विधायक रामकरण काला ने भी मारकंडा नदी से गांवों में जलभराव का मुद्दा उठाते हुए मुआवजा देने की मांग की। बावल से भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने भी किसानों को मुआवजा देने की मांग उठाई। चरखी-दादरी से भाजपा विधायक सुनील सांगवान ने शून्यकाल में बोलते हुए कहा कि वर्ष 2016 में चरखी-दादरी जिला बना था, तब शहर में सफाई कर्मियों के 192 पद थे, अब आबादी बढ़ रही है। 2005 से लेकर 2025 तक 28 नई कालोनियां बस गई हैं, लेकिन सफाई कर्मियों के पदों की संख्या नहीं बढ़ी है। वहीं उन्होंने शहर में पानी निकासी की व्यवस्था को बेहतर करने और ड्रेन बनाने की मांग की। इसके साथ ही पुराने सचिवालय भवन में कालेज शुरू करने का मुद्दा उठाया। थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने सडक़ों की बदहाल व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार द्वारा दावा किया जा रहा है कि सडक़ों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। मगर सीएम सिटी में सडक़ों की हालत खस्ता है। सीएम आवास की ओर से आने वाली सडक़ में 500 से ज्यादा गड्ढे हैं। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X