चंडीगढ़। विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान विपक्ष जहां कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर मुखर हो रहा है वहीं सरकार भी बचाव की मुद्रा में आ गई है। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर मंगलवार को काम रोको प्रस्ताव के तहत चर्चा होगी। इससे पहले सोमवार को कालांवाली से विधायक शीशपाल केहरवाला के अतारांकित सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इनेलो से लेकर कांग्रेस के शासन में जहां एफआइआर दर्ज नहीं की जाती थी, वहीं भाजपा सरकार में गैंग चलाने वाले गैंग्सटर मौत के घाट उतारे जा रहे हैं। वर्ष 2024 में बदमाशों के साथ 42 पुलिस मुठभेड़ हुई। जिसमें सात गैंग्स्टर मौत के घाट उतार दिए गए। जबकि 57 घायल हुए। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
हरियाणा सरकार का दावा एक साल में सात गैंग्सटर मारे, 47 मुठभेड़ में पकड़े
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सीएम ने पेश की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वर्ष 2017 में संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के गठन के बाद अपराधी हरियाणा छोड़ रहे हैं। राज्य में संगठित अपराध रोकथाम के लिए मानक संचालक प्रक्रिया (एसओपी) का गठन किया जा रहा है।