Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

रोहतक में राजीव गांधी स्टेडियम का जीर्णाेद्दार करेगी सरकार

Updated on Tuesday, August 26, 2025 17:15 PM IST


चंडीगढ़। हरियाणा के रोहतक में स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में अब खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सरकार ने स्टेडियम के जीर्णोद्दार के लिए 35 करोड़ का बजट तैयार किया है। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को विधानसभा में स्वीकार किया कि स्टेडियम की कई सुविधाएं सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, हॉकी टर्फ, वॉलीबॉल और कबड्डी कोर्ट, लॉन टेनिस ग्राउंड, शौचालय, चेंजिंग रूम और पेयजल व्यवस्था खस्ताहाल में हैं और इनकी मरम्मत बेहद ज़रूरी है।

रोहतक में राजीव गांधी स्टेडियम का जीर्णाेद्दार करेगी सरकार
रखरखाव और मरम्मत पर खर्च को 35 करोड़ का बजट
खेल विभाग ने एथलेटिक्स ट्रैक और हॉकी टर्फ बदलने की योजना बनाई


उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार ने 25.76 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। इसमें से 17.40 करोड़ रुपये सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के नवीनीकरण पर और 8.36 करोड़ रुपये हॉकी टर्फ पर खर्च किए जाएंगे। साथ ही, 8.81 करोड़ रुपये की लागत से फ्लड लाइट, हाई मस्ट लाइट, वॉटर कूलर और एयर कंडीशनिंग जैसी अतिरिक्त सुविधाओं की विशेष मरम्मत का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग के पास विचाराधीन है।
रोहतक विधायक भारत भूषण बतरा ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि पूर्व की हुड्डा सरकार के समय यह स्टेडियम बना था लेकिन अनदेखी के चलते इसकी जर्जर हालत हो गई है। गौरव गौतम ने कहा कि स्टेडियम में नेशनल एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किया जा चुका है। यह देश का सबसे बड़ा एक्सीलेंस सेंटर है। उन्होंने पिछले वर्षों में स्टेडियम पर खर्च का ब्यौरा भी सदन में रखा। मरम्मत और अपग्रेडेशन के बाद स्टेडियम खिलाडिय़ों के लिए नई संभावनाएं खोलेगा। फिलहाल कई युवा एथलीट्स को खराब ट्रैक और जर्जर सुविधाओं के कारण अभ्यास में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X