Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब भाजपा ने 1984 नरसंहार पीड़ितों के परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरियों की घोषणा पर हरियाणा सरकार का किया धन्यवाद

Updated on Tuesday, August 26, 2025 17:10 PM IST

 


चंडीगढ़, भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य और पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों ने हरियाणा सरकार द्वारा 1984 सिख विरोधी दंगा पीड़ित परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकरियां देने के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया है। ढिल्लों ने कहा कि यह फैसला न्याय, सम्मान और सामाजिक पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चीमा, प्रदेश प्रवक्ता एस.एस.चन्नी और प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी मौजूद थे।

पंजाब भाजपा ने 1984 नरसंहार पीड़ितों के परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरियों की घोषणा पर हरियाणा सरकार का किया धन्यवाद
 
हरियाणा सरकार का यह फैसला 84 के पीड़ित परिवारों को न्याय और सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम - भाजपा

 मोदी सरकार ने 84 नरसंहार के मामले फिर से खुलवा कर दोषियों को सजाएं दिलवाने में निभाई ऐतिहासिक भूमिका



भाजपा नेता केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि यह फैसला अन्य प्रदेशों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगा। ढिल्लों ने कहा कि 1984 के काले अध्याय को बिना न्याय और पुनर्वास के बंद नहीं किया जा सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह दर्शा दिया है कि जब राजनीति के साथ सच्ची नीयत जुड़ती है, तो इंसाफ मिलना यकीनी बन जाता है।

ढिल्लों ने बताया कि इससे पहले दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के 100 दिनों के अंदर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा भी दंगा पीड़ित परिवारों को नौकरियां देकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया था। अब हरियाणा सरकार की इस घोषणा से यह साबित हुआ है कि भाजपा-शासित प्रदेश पीड़ितों के हक में संवेदनशील और वचनबद्ध हैं। 1984 के सिख नरसंहार में हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई थी, जिनमें सबसे ज्यादा हत्याकांड दिल्ली में हुए थे। हजारों परिवार बेघर हो गए और कई बच्चे अनाथ रह गए। उस समय की कांग्रेस सरकार द्वारा पीड़ितों को इंसाफ देने की बजाय मामले को दबाने की कोशिश की गई।

ढिल्लों ने बताया कि 2014 में केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दंगों के मामले फिर से खुलवाए। सैकड़ों मामलों की नई जांच शुरू हुई और कई दोषियों को कानून के घेरे में लाया गया। 2018 में सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। अन्य कई दोषियों को लंबे समय बाद इंसाफ के तहत सख्त सजाएं हुईं। इतना ही नहीं, पीड़ित परिवारों को वित्तीय सहायता के साथ-साथ 5 लाख रुपये तक का मुआवजा भी जारी किया गया। आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार न केवल 1984 के दंगों के पीड़ितों को इंसाफ दिलवाने में असफल रही, बल्कि अपने 10 सालों के राज में एक भी सिख को मंत्री नहीं नियुक्त किया।

रिकॉर्ड गवाह है
कांग्रेस ने1984 के दोषियों की रक्षा की और उन्हें इनाम दिया। आप ने 10 साल दिल्ली पर राज किया, लेकिन पीड़ितों के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा ने अदालतों से लेकर जमीनी स्तर तक इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ी। सज्जन कुमार जैसे दोषियों को भाजपा के मजबूत रुख के कारण ही सजा मिली। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X