Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कक्षा 11वीं तथा 12वीं के पाठ्यक्रम में शामिल होगा योग

Updated on Monday, August 25, 2025 18:41 PM IST

 
 
भिवानी,   हरियाणा के विद्यालयों में योग को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय, हरियाणा सरकार द्वारा शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ मुनीष नागपाल, भा.प्र.से. की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। आज हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में ग्यारहवीं तथा बारहवीं कक्षा में योग को ऐच्छिक विषय के रूप में शामिल करने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड सचिव डॉ० मुनीष नागपाल, भा.प्र.से. द्वारा की गई। इस अवसर पर पंतजलि योग पीठ के हरियाणा राज्य प्रभारी ईश कुमार आर्य, डॉ० राजकुमार, रजिस्ट्रार, हरियाणा योग आयोग, डॉ० संजय वैद, जिला योग समन्वयक, आयुष विभाग, संजय कौशिक, वरिष्ठ विशेषज्ञ, एससीईआरटी, गुरूग्राम, विनय मल्होत्रा, सदस्य पंतजलि हिसार व प्रियंका, योग अनुदेशक, हरियाणा योग आयोग शामिल रहे। बैठक में विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए योग को ग्यारहवीं तथा बारहवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए  विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

कक्षा 11वीं तथा 12वीं के पाठ्यक्रम में शामिल होगा योग

बोर्ड सचिव डॉ० नागपाल ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति और परम्परा की अमूल्य धरोहर है। इसे विद्यालय स्तर पर पढ़ाए जाने से विद्यार्थियों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन प्राप्त होगा। इससे न केवल विद्यार्थियों की एकाग्रता, स्मरण शक्ति एवं अनुशासन में वृद्धि होगी, बल्कि उन्हें जीवन में स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने की प्रेरणा भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तक ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास में सहायक होनी चाहिए। इसी दृष्टिकोण से योग को ग्यारहवीं तथा बारहवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करने पर गहनता से विचार किया गया। डॉ नागपाल ने कहा कि योग को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने से विद्यार्थियों में तनाव प्रबन्धन, सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों का विकास होगा। यह कदम "स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क" की भावना को साकार करने में सहायक सिद्ध होगा। 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X