Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

दीपेन्द्र हुड्डा की मौजूदगी में पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष अनुराग दलाल ने NSUI का दामन थामा

Updated on Monday, August 25, 2025 18:36 PM IST

 

चंडीगढ़, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा की मौजूदगी में आज चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष अनुराग दलाल ने अपनी पूरी टीम के साथ NSUI का दामन थामा। इस दौरान सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव हेतु NSUI हरियाणा के पदाधिकारियों की बैठक ली और उन्हें जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय में करीब 40 प्रतिशत छात्र हरियाणा से हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई का परचम लहरायेंगे। इस दौरान सांसद वरुण चौधरी, राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने सभी का स्वागत किया।

दीपेन्द्र हुड्डा की मौजूदगी में पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष अनुराग दलाल ने NSUI का दामन थामा

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा परेशान हरियाणा का युवा है क्योंकि हरियाणा में कानून व्यवस्था चौपट है। बेरोजगारी, नशाखोरी, अपराध से हताश युवा काम की तलाश में डंकी के रास्ते विदेश जाने को मजबूर हैं। प्रदेश में अफसर मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री नहीं मान रहे क्योंकि, उनको पता है कि लगाम कहीं और है। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा की STF ने बताया कि राज्य में 80 से अधिक संगठित आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं, जो कान्ट्रैक्ट किलिंग, ड्रग्स तस्करी, अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त, अपहरण, फिरौती, जबरन वसूली, जेलों से संगठित अपराध जैसी खतरनाक गतिविधियों को बेरोकटोक अंजाम दे रहे हैं। आज सबसे ज्यादा संगठित अपराध हरियाणा में हो रहा है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद वरुण चौधरी, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष निर्मल चौधरी, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अविनाश यादव, हरियाणा एनएसयूआई प्रभारी रणवीर सिंघानिया, चंडीगढ़ प्रभारी दिलीप चौधरी, एनएसयूआई सचिव मुनीश्वर, साहिल शर्मा, नितीश गौर, भिवानी जिलाध्यक्ष प्रदीप गुलिया, अंबाला जिलाध्यक्ष दुष्यंत, पंजाब विश्वविद्यालय अध्यक्ष अनुराग दलाल, परगट समेत विभिन्न जिलों से एनएसयूआई की टीम और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X