Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अंकिता चौधरी होंगी गुरुग्राम निगम की अतिरिक्त आयुक्त

Updated on Monday, August 25, 2025 18:25 PM IST

 
 
 
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से आठ आईएएस और 12 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सरकार द्वारा सोमवार को जारी किए गए आदेशों के अनुसार आईएएस अधिकारी अपराजिता को स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) का मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है। अंकिता चौधरी को नगर निगम गुरुग्राम में अतिरिक्त आयुक्त लगाया गया है। नूंह के अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी प्रदीप सिंह को जिला परिषद नूंह और डीआरडीए  नूंह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। हिसार की अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी सी. जयश्रद्धा को जिला परिषद हिसार तथा डीआरडीए हिसार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
अंकिता चौधरी होंगी गुरुग्राम निगम की अतिरिक्त आयुक्त
हरियाणा में आठ आईएएस और 12 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

रेवाड़ी के अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी राहुल मोदी को जिला परिषद रेवाड़ी एवं डीआरडीए रेवाड़ी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। रोहतक के अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी नरेन्द्र कुमार को जिला परिषद रोहतक एवं डीआरडीए रोहतक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। करनाल के अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी सोनू भट्ट को जिला परिषद करनाल एवं डीआरडीए करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
इसी प्रकार जींद के अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी विवेक आर्य को जिला परिषद जींद एवं डीआरडीए जींद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। एचसीएस अधिकारियों में जिला परिषद रोहतक एवं डीआरडीए रोहतक के सीईओ प्रदीप कुमार-टू को विशेष अधिकारी (स्वच्छता), रोहतक नियुक्त किया गया है। जिला परिषद नूंह एवं डीआरडीए नूंह के सीईओ, प्रदीप अहलावत-टू को विशेष अधिकारी (स्वच्छता), मानेसर लगाया गया है। शशि वसुंधरा को शहरी स्थानीय निकाय विभाग में संयुक्त निदेशक एवं उप सचिव नियुक्त किया गया है।
जिला परिषद रेवाड़ी एवं डीआरडीए रेवाड़ी के सीईओ प्रदीप कुमार-थ्री को विशेष अधिकारी (स्वच्छता), पानीपत नियुक्त किया गया है। अनिल कुमार यादव को विशेष अधिकारी (स्वच्छता), यमुनानगर नियुक्त किया गया है। अशवीर सिंह को विशेष अधिकारी (स्वच्छता), फरीदाबाद लगाया गया है।
कपिल कुमार को उप सचिव, मॉनिटरिंग एवं कोऑर्डिनेशन तथा विशेष अधिकारी (स्वच्छता), कुरुक्षेत्र नियुक्त किया गया है। जिला परिषद जींद एवं डीआरडीए जींद के सीईओ अनिल कुमार दून को विशेष अधिकारी (स्वच्छता), सोनीपत नियुक्त किया गया है। जिला परिषद हिसार एवं डीआरडीए हिसार के सीईओ हरबीर सिंह को विशेष अधिकारी (स्वच्छता), हिसार नियुक्त किया गया है। जिला परिषद करनाल एवं डीआरडीए करनाल के सीईओ अमित कुमार-टू को विशेष अधिकारी (स्वच्छता), करनाल नियुक्त किया गया है। प्रतीक हुड्डा को विशेष अधिकारी (स्वच्छता), अंबाला नियुक्त किया गया है। रमित यादव को उप सचिव, मॉनिटरिंग एवं कोऑर्डिनेशन नियुक्त किया गया है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X