Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब के ग्रामीण विकास में नया अध्याय लिखेंगे आधुनिक पंचायत घर और आम सेवा केंद्र: सौंद

Updated on Monday, August 25, 2025 17:11 PM IST



चंडीगढ़, 
पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा है कि आधुनिक पंचायत घर और आम सेवा केंद्र गाँवों के विकास में नया अध्याय लिखेंगे। उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में पहले चरण के अंतर्गत 500 आधुनिक पंचायत घर और सेवा केंद्र बनाए जा रहे हैं, जिन पर 125 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंचायत घर और कॉमन सर्विस सेंटर (आम सेवा केंद्र) बनाने की परियोजना की शुरुआत फतेहगढ़ साहिब की पवित्र धरती से की है।

पंजाब के ग्रामीण विकास में नया अध्याय लिखेंगे आधुनिक पंचायत घर और आम सेवा केंद्र: सौंद

125 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे 500 आधुनिक पंचायत घर और सेवा केंद्र

गाँवों के सेवा केंद्र डिजिटल क्रांति का आधार बनेंगे: पंचायत मंत्री



तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि 2800 से अधिक आबादी वाले प्रत्येक गाँव में एक पंचायत घर और एक कॉमन सर्विस सेंटर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक पंचायत घर बनाने की लागत 20 लाख रुपये और एक कॉमन सर्विस सेंटर की लागत 5 लाख रुपये होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस परियोजना के अंतर्गत उन्हीं गाँवों का चयन किया गया है, जहाँ अब तक पंचायत घर की व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने दुख व्यक्त किया कि भले ही पंचायतें लोकतंत्र की सबसे मज़बूत नींव हैं, लेकिन कई पंचायतों के पास बैठने के लिए उपयुक्त स्थान तक नहीं था, पर सेवा केंद्र और पंचायत घर इस कमी को दूर करेंगे।

इस परियोजना के अंतर्गत गाँववासियों को कई सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पंचायत घर केवल एक दफ़्तर नहीं होगा बल्कि गाँवों के विकास हेतु विचार-विमर्श और निर्णय लेने का महत्त्वपूर्ण केंद्र होगा। तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर गाँवों में डिजिटल क्रांति का आधार बनेंगे, जो ग्रामीणों को ऑनलाइन सेवाएँ लेने में मदद करेंगे।

पंचायत मंत्री ने बताया कि आज के डिजिटल युग में सरकारी योजनाओं के लिए नाम दर्ज करवाना, शैक्षिक संस्थानों में प्रवेश लेना, आधार कार्ड या पासपोर्ट बनवाना तथा अन्य अनेक सेवाएँ ऑनलाइन प्राप्त होती हैं, जिसके कारण कॉमन सर्विस सेंटर लोगों की सुविधा के लिए बड़ी भूमिका निभाएँगे। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि यह परियोजना पंचायतों को एक स्थान पर मिलकर निर्णय लेने का उपयुक्त मंच सिद्ध होगी।  

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X