Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार मार रही 8 लाख पंजाबियों के मुफ्त राशन पर डाका

Updated on Monday, August 25, 2025 17:07 PM IST

 
चंडीगढ़। पंजाब सरकार राशन डाकू है और बड़ी बेरहमी से 8 लाख 2 हज़ार 493 पंजाबियों के मुफ्त राशन पर डाका मार रही हैं क्यूंकि सरे आम दिख रहा है कि इन सभी के राशन कार्ड पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की गलतियों व नालायकीयों के कारण रद्द हो रहे हैं ना कि केंद्र सरकार के कारण,  यह कहना है भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का। शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अगर पंजाब के डेढ़ करोड़ पंजाबियों के लिए मुफ्त राशन वर्षों से दे सकती है तो पंजाब के 8 लाख 2 हज़ार 493 का मुफ़्त राशन क्यों रोकेगी। शर्मा ने तर्क देते हुए कहा कि नेशनल फूड सिक्यॉरिटी एक्ट 2013 स्पष्ट करता है कि किसी भी राज्य में किसे  मुफ़्त राशन की सुविधा मिलनी चाहिए है किसे नहीं, ऐसे लोगों की पहचान करना राज्य सरकार की जिम्मेवारी है । वहीं उन्होंने ने बताया कि केंद्र सरकार प्रदेश द्वारा पहचान किए गए लोगों के लिए मुफ्त राशन भेजती है ।

राशन डाकू पंजाब सरकार मार रही 8 लाख पंजाबियों के मुफ्त राशन पर डाका
 
राशन डाकू पंजाब सरकार ने बड़ी निर्दयीता से 8 लाख पंजाबियों के मुफ्त राशन पर मारा डाका मोदी सरकार डेढ़ करोड़ पंजाबियों को  मुफ्त राशन दे रही है तो 8 लाख का क्यों रोकेगी :- शर्मा   
 
2022 में भगवंत मान सरकार ने खुद रद्द किए थे जरूरतमंद लोगों के राशन कार्ड - अश्विनी शर्मा 

 कहा - गरीबों के अधिकारों पर डाका  बंद नहीं किया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी भाजपा

शर्मा ने कहा कि राशन कार्ड काटे जाने की असल वजह आम आदमी पार्टी के संस्थापक प्रशांत भूषण हैं क्योंकि उन्होंने ही सुप्रीम कोर्ट में केस दायर कर कहा था कि गरीबों की जगह अमीरों को भी मुफ्त राशन मिल रहा है  जिसके चलते  कोर्ट ने योग्य / पात्र, लाभार्थियों को मुफ्त राशन मिले ऐसा यकीनी बनाने के आदेश पारित किए थे। सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय को लागू करना राज्य सरकारों की  जिम्मेवारी है क्योंकि एक्ट के तहत यह अधिकार राज्य सरकारों के पास है तो भगवंत मान केंद्र सरकार पर आरोप क्यूँ लगा रहे है । 

 

हालांकि सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय को लागू करने के लिए तीन बार समय अवधि की एक्सटेंशन लेने के बाबजूद भी वेरिफिकेशन पूरा नहीं कर पाए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जबकि दोष केंद्र पर लगा रहे हैं। अश्विनी शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर की जा रही वेरिफिकेशन पर मुख्य मंत्री भगवंत मान को आपत्ति है पर जब उन्होंने खुद सितंबर 2022 में वेरिफिकेशन अभियान चलाया था, तब क्या वह है लाभार्थियों से अन्याय नहीं था।

सच तो यह है उस वेरिफिकेशन में जरूरतमंद लोगों को बाहर कर आम आदमी पार्टी के वर्करों, नेताओं जिनकी फ्री राशन लेने की पात्रता भी नहीं है उनके नाम डाल दिए गए। जिसके चलते ही आज यह समस्या पैदा हुई है।  अश्विनी शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार “गरीबों के अधिकारों पर डाका डालना बंद नहीं करती, तो भाजपा सड़कों  पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार तुरंत पारदर्शी जिलेवार रिपोर्ट जारी करे और जिनका सत्यापन लंबित है, उसका समयबद्ध निस्तारण करे, ताकि किसी लाभार्थी का हक़ न मारा जाए।

 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X