Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब की जेलें होंगी आधुनिक जैमर से लैस, आठ केंद्रीय जेलों में एआई आधारित सीसीटीवी सिस्टम

Updated on Monday, August 25, 2025 17:04 PM IST



चंडीगढ़। 
पंजाब के जेल विभाग द्वारा सुरक्षा के बुनियादी ढांचे को और मज़बूत करने के लिए राज्य की जेलों हेतु अति-आधुनिक सुरक्षा उपकरण खरीदने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए पंजाब के जेल मंत्री स लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की जेलों की सुरक्षा को लेकर हमेशा गंभीर रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में जेलों के सुरक्षा बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने के लिए प्रमुख सुरक्षा उपकरणों के साथ-साथ फुल बॉडी स्कैनर, बॉडी वार्न कैमरे, फ्लड लाइट्स, वॉकी-टॉकी सेट, बूम बैरियर, सीसीटीवी कैमरे, स्निफर डॉग्स, एक्स-रे आधारित स्कैनर, सर्च लाइट्स, हाई मस्ट पोल्स, नॉन-लाइनियर जंक्शन डिटेक्टर, एंटी-रायट्स किट्स, ई-कार्ट्स और हाई-सिक्योरिटी ज़ोन में वायर मैश आदि सुरक्षा उपकरणों की खरीद की जा रही है।

पंजाब का जेल विभाग हो रहा है हाई-टेक; वर्तमान वित्तीय वर्ष में आधुनिक उपकरणों की स्थापना से जेलों का बुनियादी ढांचा होगा मज़बूत

आठ केंद्रीय जेलों में ए.आई. आधारित सीसीटीवी सिस्टम की स्थापना पूरी

जेलें होंगी आधुनिक जैमर से लैस



स भुल्लर ने बताया कि राज्य की दो जेलों में टी-एच.सी.बी.एस (टावर फॉर हार्मोनियस कॉल ब्लॉकिंग सिस्टम) जैमर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जेल की मुख्य दीवार के बाहर से प्रतिबंधित सामान फेंकने, दीवार चढ़ने, दंगों और मोबाइल उपयोग की स्थिति में अलार्म देने के लिए आठ केंद्रीय जेलों में ए.आई. आधारित सीसीटीवी सिस्टम की स्थापना पूरी हो चुकी है और यह प्रणाली राज्य की 17 अन्य जेलों में भी लागू की जा रही है। इसके अतिरिक्त, राज्य की 13 संवेदनशील जेलों को कवर करने के लिए 19 एक्स-रे बैगेज स्कैनर भी खरीदे गए हैं। जेल मंत्री ने आगे बताया कि कैदियों के आचरण पर नज़र रखने के लिए 200 बॉडी वार्न कैमरे उपयोग में लाए जा रहे हैं। उच्च जोखिम वाले कैदियों वाली जेलों के हाई-सिक्योरिटी ज़ोन में सभी सेल को कवर करने के लिए 295 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसी तरह 13 संवेदनशील जेलों के हाई-सिक्योरिटी ज़ोन में निर्धारित स्थानों पर मोबाइल नेटवर्क जैमिंग सॉल्यूशन स्थापित किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस विभाग द्वारा जेलों में बंद कैदियों को अदालतों में पेश करने में आने वाले खर्च और स्टाफ की बचत के लिए अधिक से अधिक कैदियों को वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के माध्यम से पेश करने की पहल भी की गई है। इसके लिए जेलों में 159 वीसी सिस्टम स्थापित कर दिए गए हैं और 200 से अधिक वीसी सिस्टम तथा वीसी रूम बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन था। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X