Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

प्रधानमंत्री ने संविधान को तो खत्म नहीं किया पर जनता ने कांग्रेस को देश से जरूर खत्म कर दिया - नायब सिंह सैनी

Updated on Monday, August 25, 2025 16:57 PM IST

 

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संविधान की पुस्तक को सिर पर उठाकर विपक्ष ने भ्रम फैलाने का काम किया कि यदि तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो इस संविधान को खत्म करेंगे, संविधान तो खत्म नहीं हुआ, परंतु जनता ने कांग्रेस को देश से जरूर खत्म कर दिया। अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी झूठ फैलाने का काम कर रही है। जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नाकार दिया है। चुनाव में हारने के बाद ये पहले ईवीएम को दोष देते थे, जबकि यह एक पारदर्शी व्यवस्था है, जिसे वोट देंगे वोट उसी को ही जाएगा। मुख्यमंत्री रविवार को कुरुक्षेत्र के गांव पटाक माजरा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों द्वारा रखी गई सभी मांगों को संबंधित विभाग के पास भेज कर पूरा करवाने का आश्वासन दिया और साथ ही पंचायत के कामों के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

प्रधानमंत्री ने संविधान को तो खत्म नहीं किया पर जनता ने कांग्रेस को देश से जरूर खत्म कर दिया -  नायब सिंह सैनी

जल्द ही प्रदेश में पुलिस विभाग में सिपाही पदों की होगी भर्ती

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव पटाक माजरा में विकास के लिए की 21 लाख रुपए देने की घोषणा

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधानसभा में कुछ विपक्ष के लोग विवाद खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। हम हर बिंदु पर चर्चा के लिए तैयार हैं। पिछले 11 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में समान विकास तेज गति से करते हुए देश को आगे बढ़ाया है। इसी काम की बदौलत दुनिया में भारत का नाम हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह 2000 करोड़ की दो परियोजनाएं प्रदेश के लिए दी हैं। जिससे प्रदेश के विकास को गति मिलेगी और लोगों को बेहतर कनैक्टिविटी की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चुनाव के दौरान हमने संकल्प पत्र में 217 वायदे किए थे। अब तक सरकार ने संकल्प पत्र के 41 वायदों को पूरा कर लिया है और इस वर्ष के अंत तक 90 और वायदे पूरे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान युवाओं को बिना पर्ची -खर्ची के नौकरी देने का वायदा, जब सरकार पूरा कर रही थी, तब विपक्ष के लोगों ने चुनाव आयोग और कोर्ट में जाकर रिजल्ट रुकवा दिए। चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद मैंने मुख्यमंत्री पद की शपथ बाद में ली, पहले वायदे को पूरा करते हुए युवाओं को उनके विभिन्न पदों पर ज्वाइन करवाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति किडनी के डायलिसिस के लिए अपनी तरफ से खर्च न करें, इसके लिए सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और मेडिकल यूनिवर्सिटी में डायलिसिस की मुफ्त सुविधा मुहैया करवाई।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गांव के जिन लोगों के पास पंचायती भूमि पर मकान बने हुए थे, उन पर हमेशा कोर्ट की तलवार लटकी रहती थी। ऐसे परिवारों को वर्ष 2004 के कलेक्टर रेट पर रजिस्ट्री करवाकर उन्हें मकान का मालिकाना हक प्रदेश सरकार ने दिया है। हमने किसानों को उनकी फसल एमएसपी पर खरीदने की घोषणा की थी इस वायदे को पूरा करते हुए प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी की और हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य बना है, जहां पर किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। इसी तरह सब्जी के किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार ने बिना भूमि वाले 5000 परिवारों को 100- 100 गज के प्लांट आवंटित किए हैं और दूसरे फेस के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। लंबे समय से बिजनेस नहीं कर पा रहे प्रजापति समाज के लोगों को गांवों में भूमि देने के साथ अधिकार प्रमाण पत्र भी बांटे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गांव में 24 घंटे बिजली देने का काम कर रही है जबकि कांग्रेस की सरकार में दिनभर में मात्र चार घंटे बिजली कटो में मिलती थी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में पुलिस विभाग में सिपाही पदों की भर्ती निकाली जाएगी, जिसकी योजना बनाई जा रही है। युवा मेहनत करें। नौकरियों में भर्ती पूर्ण पारदर्शी तरीके से होंगी। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X