अक्षय जाधव
पंचकूला। पंचकूला सिविल अस्पताल में पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप हार्ट सेंटर में आयुष्मान कार्ड धारकों का उपचार प्राइवेट एजेंसी द्वारा जून 2025 से बंद कर दिया गया है। हालांकि आपातकालीन मामलों का इलाज किया जा रहा है। एमआरआई और सीटी स्कैन सुविधाएं एक अलग एजेंसी द्वारा दी जा रही हैं एवं सामान्य रूप से जारी हैं।
विधायक चंद्रमोहन ने विधानसभा में सरकार से पूछा
यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की तरफ से पंचकूला विधायक चंद्र मोहन की तरफ से पूछे गए अतारांकित सवाल के जवाब में दी गई। चंद्र मोहन ने आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए हार्ट सेंटर में सेवाएं बंद होने को लेकर सवाल किया था। साथ ही यह भी पूछा कि इन सेवाओं को कब तक शुरू किया जाएगा। इस पर मंत्री ने बताया कि इन सेवाएं को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए प्राइवेट एजेंसी के साथ मुद्दों को सुलझाया जा रहा है।