Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

डबवाली में यूथ मैराथन आयोजित, मुख्यमंत्री ने दौड़ लगाकर युवाओं का बढ़ाया हौसला

Updated on Sunday, August 24, 2025 17:08 PM IST

 

चंडीगढ़। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत रविवार को सिरसा के डबवाली में यूथ मैराथन आयोजित की गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यूथ मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में भारी संख्या में क्षेत्र के नागरिकों विशेषकर युवाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी यूथ मैराथन के दौरान दौड़ लगाकर युवाओं को प्रोत्साहित किया। अलसुबह पांच बजे हाफ मैराथन से कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसके उपरांत 10 किलोमीटर और पांच किलोमीटर की मैराथन आयोजित की गई, जिसमें युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत डबवाली में यूथ मैराथन आयोजित, मुख्यमंत्री ने स्वयं दौड़ लगाकर युवाओं का बढ़ाया हौसला

सभी मिलकर करें नशे पर प्रहार: मुख्यमंत्री

प्रदेश भर में 2482 कार्यक्रम हुए आयोजित, जिनमें 16 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने की भागीदारी

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है, जो समाज को खोखला करने के साथ-साथ हमारे भविष्य को भी निगल जाती है। मां-बाप के सपने बिखर जाते हैं। इसलिए नशे का जड़-मूल से नाश करने के लिए केंद्र व हरियाणा सरकार ने नशा मुक्त अभियान को जन आंदोलन बनाया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से फिट इंडिया मूवमेंट जैसा महत्वाकांक्षी अभियान चलाया गया है, वहीं हरियाणा में भी राहगिरी, साइक्लोथॉन, मैराथन तथा धाकड़ जैसे अनूठे कार्यक्रम शुरू करके नशे पर कड़ा प्रहार किया है।

हरियाणा उदय कार्यक्रम अब तक का सबसे बड़ा आउटरीच कार्यक्रम है। युवाओं के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए अब तक प्रदेश भर में 2482 कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन कार्यक्रमों में 16 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने भागीदारी की है। नशे के जड़ से खात्मे के लिए जिला रेंज और राज्य स्तर पर एंटी नारकोटिक्स सेल के माध्यम से बड़े नशा सप्लायरों पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नशे की जद में आ चुके युवाओं को नशे की लत से निजात दिलाने के लिए कई कार्यक्रम शुरु किए गए हैं। प्रदेश में 162 नशा मुक्ति केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी नशा मुक्ति वार्ड स्थापित किए गए हैं, इसके अलावा 13 जिलों के नागरिक अस्पतालों में नशा मुक्ति केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन सभी प्रयासों के फलस्वरूप अभी तक 3350 गांव और शहरों के 876 वार्ड को नशा मुक्त घोषित किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उपस्थित जनसमूह को ड्रग फ्री हरियाणा की शपथ भी दिलवाई। इस दौरान यूथ मैराथन में क्षेत्र के 35 से अधिक सरपंचों ने भी भागीदारी की और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान देसी रॉक स्टार के नाम से मशहूर गायक एमडी तथा सुभाष फौजी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे की बुराई के बारे में युवाओं को जागरूक किया। केएल थियेटर द्वारा “नशा एक अभिशाप” विषय पर नाटक की प्रस्तुति दी गई। इसी प्रकार से स्कूली बच्चों ने भी मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

हाफ मैराथन में पुरुष वर्ग में मोहित और महिला वर्ग में तामशी सिंह रही प्रथम

हॉफ मैराथन में पुरुष वर्ग में मोहित कुमार प्रथम स्थान पर रहे। उन्होंने एक घंटे 10 मिनट और 39 सेकंड में दौड़ पूरी की। द्वितीय स्थान पर जसवंत रहे, जिन्होंने एक घंटा 12 मिनट 50 सेकंड में दौड़ पूरी की। तृतीय स्थान पर रहे राम स्वरूप ने एक घंटा 18 मिनट 37 सेकंड में दौड़ पूरी की। इसी प्रकार से महिला वर्ग में प्रथम रही तामशी सिंह ने एक घंटा 29 मिनट 43 सेकंड में दौड़ पूरी की। द्वितीय स्थान पर रही जसप्रीत ने दो घंटे 14 मिनट 28 सेकंड व तृतीय स्थान पर रही राजविंदर ने दो घंटे 18 मिनट में दौड़ पूरी की।

दस किलोमीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे मोहन ने 31 मिनट 17 सेकंड, द्वितीय स्थान पर रहे बिट्टू ने 31 मिनट 26 सेकंड तथा तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह से संदीप ने 33 मिनट 11 सेकंड में दौड़ पूरी की। इसी प्रकार से दस किलोमीटर दौड़ की महिला वर्ग में नीता रानी प्रथम स्थान पर रही, जिन्होंने 36 मिनट और 37 सेकेंड में दौड़ पूरी की। द्वितीय स्थान पर रही अनीता ने 39 मिनट 21 सेकेंड व तृतीय स्थान पर रही सविता ने 40 मिनट 29 सेकेंड में दौड़ पूरी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X