लालडू। शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक एनके शर्मा ने कहा है कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। सामाजिक संगठनों को एकजुटता के साथ रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियां दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए। एनके शर्मा रविवार को लालडू मंडी स्थित बह्माकुमारी आश्रम में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणी की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर क्षेत्र वासियों को संबोधित कर रहे थे। रक्तदान शिविर का आयोजन बह्माकुमारीज समाज सेवा प्रभाग की तरफ से किया गया।
रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करें सामाजिक संगठन:एन के शर्मा
लालडू में बह्माकुमारियों द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में लिया भाग
एन.के.शर्मा ने रक्तदान करने वाले रक्तदानियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हम एक परिवार या एक कुटुंब के हों तभी खून का रिश्ता नहीं होता। सही मायने में आपके द्वारा दिया गया खून किसी अनजान व्यक्ति की जान बचाने में मददगार साबित होता है तो वही खून का रिश्ता कहलाता है। उन्होंने कहा बह्माकुमारी राजयोगिनी दादी को नमन करते हुए कहा कि समाज को एक सूत्र में बांधने और अपनी बात को बेहद संयमित तरीके से कहने की कला ब्रह्मकुमारों व बह्माकुमारियों में होती है। इस अवसर पर रैडक्रास से जसबीर सिंह, अकाली नेता बुल्लू राणा, गुरबिंदर सिंह, रघुबीर जुनेजा, रोहित रतन, दीपक चुघ समेत कई गणमान्य मौजूद थे।