Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा में जितने भी पिछड़े वर्ग के नेता हैं वो ज्यादातर चौधरी देवी लाल की राजनीतिक पाठशाला के विद्यार्थी रहे हैं - ओपी सिहाग

Updated on Saturday, August 23, 2025 18:53 PM IST

 
पंचकूला। जननायक जनता पार्टी की बी सी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी एवं प्रदेश प्रभारी धर्मपाल प्रजापति ने आज पंचकूला सेक्टर 21 में बी सी समुदाय से संबंधित  जननायक जनता पार्टी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तथा जिला के पदाधिकारियों की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता जजपा पंचकूला जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने की।  
पिछड़ा वर्ग हमेशा से ही चौधरी देवी का हिमायती रहा है-धर्म पाल प्रजापति 
 
पिछड़े वर्ग को मुख्य धारा में शामिल करने वाले ताऊ देवीलाल ही थे  -राजेश सैनी 
 
 हरियाणा में जितने भी पिछड़े वर्ग के नेता हैं वो ज्यादातर चौधरी देवी लाल की राजनीतिक पाठशाला के विद्यार्थी रहे हैं - ओ पी सिहाग 
 जजपा बी सी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी धर्म पाल प्रजापति  ने पंचकूला के पिछड़े वर्ग के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हमारे समाज के ऊपर चौधरी देवीलाल के बहुत ज्यादा अहसान है उन्होंने ने ही हमारे पिछड़े वर्ग के विभिन्न समुदायों को राजनीति में पहचान दिलाई थी। उन्होंने कहा कि 1977 से पहले पिछड़े वर्ग के नाममात्र लोग समाज की मुख्यधारा में थे परंतु चौधरी देवी लाल ने हमारे पिछड़े वर्ग के समाज के दर्जनों लोगों को सक्रिय राजनीति में हिस्सा दिलाया उनको चेयरमैन, विधायक , मंत्री ,लोकसभा तथा राज्य सभा में  स्थान दिलाया । उन्होने कहा कि अब हमे उनकी विचारधारा पर चल रही जजपा तथा उनके विचारों को जन जन में पहुंचाने का काम करने वाले युवा नेता दुष्यंत चौटाला का साथ देना चाहिए। 
 
 इस अवसर पर पार्टी की बी सी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी ने कहा कि हमारे   पूरे पिछड़े समाज का भला किसी ने किया था वो चौधरी देवीलाल ही थे ,अब उनके पदचिन्हों पर हमारे युवा नेता दुष्यंत चौटाला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के मार्गदर्शन में निरन्तर गरीबों, पिछड़ो, किसानो तथा आम लोगों के हक की आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने पिछड़े वर्ग के लोगों से अपील की सत्तारूढ़ पार्टी के झूठे जुमलो को दरकिनार करके जजपा का साथ देकर दुष्यंत चौटाला के हाथ मजबूत करने चाहिए। 
 
इस बैठक में जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जजपा नेता ओ पी सिहाग ने कहा कि श्रद्धेय ताऊ देवी लाल ही सही मायने में कमजोर एवं पिछड़े वर्गों के हितों के रक्षक थे ।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में पिछड़े वर्ग के अधिकतर नेता चौधरी देवीलाल की राजनीतिक पाठशाला के विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समाज के लोगों को चौधरी देवी लाल के प्रति समर्पित होकर उनकी विचारधारा के ध्वजवाहक युवा नेता दुष्यंत चौटाला का साथ देना चाहिए ताकि  इस जुमलेवाजो की सरकार से  प्रदेश के लोगों को छुटकारा मिल सके तथा प्रदेश में सही मायनों में तरक्की हो सके। आज की बैठक में जजपा के वरिष्ठ नेता पार्षद राजेश निषाद , कालका हल्का अध्यक्ष एवं पार्षद  मयंक लांबा, के सी भारद्वाज, महाबीर जांगड़ा , सतबीर धनखड़, दीपक चौधरी, रजत गुर्जर, ईश्वर सिंहमार, धीर सिंह,  विजय पंचाल, हीरामन वर्मा, प्रतीक अहलावत, आजाद दिलेर, धर्म पाल शर्मा, मनीष गुर्जर, राजेन्द्र भूकल आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
 
  
 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X