Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

सुखबीर बादल ने की अबोहर और बल्लूआणा में किन्नू के बाग तबाह होने पर उन्हे एक लाख प्रति एकड़ मुआवजे की मांग

Updated on Saturday, August 23, 2025 18:32 PM IST


अबोहर। शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज मांग की कि अबोहर और बल्लूआणा हलके में लगातार एक महीने चली बाढ़ के कारण जिन बागवानों के किन्नू के बाग तबाह हुए, उन्हें एक लाख रूपये प्रति एकड़ का मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होने जिन बागवानों की धान की फसल नष्ट हो गई उनके लिए भी 40 हजार रूपये प्रति एकड़ मुआवजा दिए जाने की मांग की। अकाली दल अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने अबोहर और बल्लूआणा हलके के लगभग 50 गांवों का दौरा किया और उन्होने प्रत्येक गांव में तीन-चार पंप और सैंकड़ों मीटर लंबी प्लास्टिक की पाइप भी वितरित की। उन्होने शिरोमणी कमेटी से जरूरत पड़ने पर चिकित्सा शिविर लगाने का भी अनुरोध किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से दुधारू पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने और प्रभावित लोगों को खाने के पैकेट उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया।

सुखबीर बादल ने की अबोहर और बल्लूआणा में किन्नू के बाग तबाह होने पर उन्हे एक  लाख प्रति एकड़ मुआवजे की मांग

उन्होंने लगभग 50 बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करते हुए प्रत्येक गांव में पानी निकालने के लिए 3-4 पंप और सैंकड़ों लंबी पाइपें वितरित की



सरदार बादल ने किन्नू के बागवान किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि यह बेहद दुख की बात है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने बाढ़ग्रस्त खेतों से पानी निकालने की व्यवस्था करने में नाकाम रहने पर सैंकड़ों एकड़ में किन्नू के बाग सूख गए। किसानों ने उन्हें बताया कि उनके किन्नू के बागों में एक महीने से पानी भरा हुआ है , लेकिन जल निकासी विभाग के किसी भी अधिकारी ने पानी निकालने की कोई कोशिश नही की। सरदार बादल से मिलकर गांव की महिलाओं ने इस बात पर अफसोस जताते हुए बताया कि आप सरकार उन्हें बुनियादी राहत सुविधाएं भी नही दे रही है।

सरदार बादल ने कहा कि यह बेहद हैरानी वाली बात है कि आप संयोजक जो मोहाली में रह रहे हैं और सिर्फ एक कमरे वाले प्रोजेक्टों का उदघाटन करने में इतने व्यस्त हैं कि उ उनहोने दोनों जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने से इ ंकार कर दिया। उन्होने कहा,‘‘ यहां तक कि मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उन लोगों को कोई राहत देने में विफल रहे जिनके खेत पानी में डूब गए हैं।’’ उन्होने मुख्यमंत्री से पूछा कि 2022 में विधानसभी चुनावों से पहले किए गए वादों के अनुसार बाढ़ पीड़ितों को कोई अंतरिम राहत क्यों नही जारी की गई है? उन्होने कहा,‘‘ प्राकृतिक आपदा राहत कोष के तहत पंजाब सरकार के पास 5000 से 6000 करोड़ रूपये पड़े हुए हैं, लेकिन बाढ़ प्रभावितों को कोई पैसा जारी नही किया जा रहा है।’’

अबोहर और बल्लूआणा हलके के इंचार्ज हरबिंदर सिंह हैरी संधू और गुरतेज सिंह घुरियाणा ने अकाली दल अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि अकाली दल अध्यक्ष द्वारा उपलब्ध कराई गई फाॅग मशीनें ग्राम पंचायतों को दी जाएंगी ताकि मलेयिा के फैलाव को रोकने में उनका इस्तेमाल किया जा सके। नेताओं ने कहा कि वे क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर की मरम्मत करवाने की पूरी कोशिश करेंगें ताकि जहां भी बिजली आपूर्ति जहां भी बाधित हुई है वहां बहाल किया जा सके। अकाली दल अध्यक्ष के साथ अन्य नेताओं में जगसीर सिंह बब्बू जैमलवाला, कौर सिंह, सतिंदरजीत सिंह मंटा और सुरेश सतीजा भी मौजूद थे। अकाली दल अध्यक्ष ने जिन गांवों का दौरा किया, उनमें खुई खेड़ा-रूकनपुरा, पटटी बिल्ला, दलमीर खेड़ा, जंडवाला हनवंता, गिददड़ावाली, दीवानखेड़ा और खुइयां भी शामिल हैं। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X