Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार कर रही काम - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Updated on Saturday, August 23, 2025 18:29 PM IST

 

 

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश में गौशालाओं को चारे के लिए वित्तीय अनुदान के साथ-साथ उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शनिवार को जिला फतेहाबाद में श्री कृष्ण गौशाला, बड़ोपल में गौशालाओं को चारा अनुदान राशि वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में मुख्यमंत्री ने राजेंद्रानंद महाराज को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके जीवन को प्रेरणा स्‍त्रोत बताते हुए नागरिकों से आह्वान किया कि वे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने गौशाला प्रांगण में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत त्रिवेणी लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिला की 67 गौशालाओं को 7 करोड़ 2 लाख रुपये के चारा अनुदान राशि के चैक गौशाला प्रबंधकों को सौंपे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश की 605 गौशालाओं के लिए कुल 88 करोड़ 50 लाख रुपये की चारा अनुदान राशि जारी की जा रही है।

 

गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार कर रही काम - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद जिला की 67 गौशालाओं को सौंपे 7 करोड़ 2 लाख रुपये के चारा अनुदान राशि के चैक

 गांव बड़ोपल के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने की 21 लाख रुपये देने की घोषणा

 बड़ोपल के वन्य जीव उपचार केंद्र का नाम राजेंद्रानंद जी महाराज के नाम पर रखने की भी घोषणा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गांव बड़ोपल के विकास के लिए 21 लाख रुपये देने और बड़ोपल में वन्य जीव उपचार केंद्र का नाम श्री राजेंद्रानंद महाराज के नाम पर करने की घोषणा की। साथ ही मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए रखी गई छः मांगों को विभागीय स्तर पर फिजिबिलिटी चैक करने उपरांत पूरा करने की भी घोषणा की। समारोह में कृषि एवं किसान कल्याण और पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा, लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने गौशाला बड़ोपल को 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में डबल इंजन सरकार गाय, गीता और गंगा के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है।

 

प्रदेश में गौशालाओं को चारे के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए मांग अनुसार मशीनरी खरीद के लिए मदद दी जा रही है। पंचगव्य उत्पादन के लिए 101 गौशालाओं को 6 करोड़ 50 लाख रुपये की मशीन खरीदने की अनुदान राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि साढ़े 10 वर्षों में चारे के लिए 358 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि अनुदान के रूप में दी जा चुकी है। 330 गौशालाओं में सोलर ऊर्जा प्लांट लगाए गए हैं और शेष बची गौशालाओं में यह काम शीघ्र शुरू करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देसी नस्ल की गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन लागू किया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 तक प्रदेश में केवल 215 पंजीकृत गौशालाओं में एक लाख 75 हजार गौवंश था। प्रदेश सरकार ने पिछले दस वर्षों में इसमें ईजाफा किया है और इस समय प्रदेश में 686 पंजीकृत गौशालाएं हैं। इनमें 4 लाख बेसहारा गौवंश का पालन-पोषण किया जा रहा है। वर्ष 2014-15 में गौ सेवा आयोग के लिए केवल 2 करोड़ रुपये का बजट था, जिसे वर्तमान सरकार ने बढ़ाकर 595 करोड़ रुपये किया है। प्रदेश सरकार ने गौवंश के पुनर्वास के लिए 200 गौशालाओं को शैड बनाने के लिए दस लाख रुपये प्रति गौशाला को अनुदान दिया है। इनमें से 51 गौशालाओं में शैड बनकर तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा कि गौशालाओं को 800 ई-रिक्शा दी जाएगी। इसके लिए खरीद प्रक्रिया जारी है।

 

विकसित भारत के सपने को साकार करने में हरियाणा दे रहा अपना योगदान

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। विकसित भारत बनाने की दिशा में हरियाणा अपना विशेष योगदान दे रहा है। प्रदेश सरकार गरीब कल्याण के लिए योजनाएं लागू कर रही है और लोगों के जीवन को सरल बनाने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है जिससे विकसित भारत में हरियाणा का महत्वपूर्ण रोल अदा होगा।

 

किसान कल्याण के लिए प्रदेश सरकार ने किए काम

 

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की है। किसानों को जहां प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित कर रही है वहीं किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 से 2014 तक किसानों को फसल खराब होने पर केवल 1155 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया। जबकि वर्तमान सरकार ने वर्ष 2014 से 2025 तक 15500 करोड़ रुपये फसलों के खराब होने पर मुआवजा के तौर पर दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फतेहाबाद क्षेत्र के जिन गांवों में जलभराव व सेम की समस्या है उसका ठोस समाधान किया जाएगा। इस पर काम शुरू किया जा चुका है। सोलर पंपों की क्षमता चेक करने के लिए हरेडा को आदेश दिए जा चुके हैं।

 

समारोह में कृषि तथा किसान कल्याण एवं पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति से जुड़ी है। गाय का ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व है। देसी गाय के दूध में औषधीय गुण है और गाय में पांच तत्व है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम करने का एकमात्र उद्देश्य यह भी है कि गौमाता की सेवा के प्रति लोगों में जन जागरण और जागरूकता पैदा हो। हर घर में गाय का स्थान हो, इसी भावना के साथ नागरिकों को अपना योगदान गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के लिए देना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों की वजह से गौ संरक्षण की दिशा में बेहतरीन काम हुआ है। लोगों में गौसेवा की भावना विकसित हुई है। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, हरियाणा अनुसूचित आयोग के चेयरमैन प्रो. रविन्द्र बलियाला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X