Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

बीजेपी और कांग्रेस मिलकर नूरा कुश्ती कर रही हैं : अदित्य देवीलाल

Updated on Saturday, August 23, 2025 18:12 PM IST

चंडीगढ़।  विधानसभा में इनेलो के विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि प्रश्रकाल से पहले कानून व्यवस्था पर चर्चा होनी चाहिए थी। पहले मनीषा की हत्या और दो दिन पहले एक 13 साल की लडक़ी की हत्या समेत प्रदेश में गैंगस्टरों द्वारा लगातार व्यापारियों को धमकी देने, फिरौती मांगने, लूटपाट करने, अपहरण करने, सरेआम गोलियों से निर्दोश लोगों की हत्या करने, बेटियों के साथ किए जा रहे बलात्कार जैसे मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरना था। कानून व्यवस्था पर कांग्रेस ने चर्चा क्यों नही की? प्रदेश में खत्म हो चुकी कानून व्यवस्था पर सरकार के पास कोई जवाब नहीं था तो ऐसे में कांग्रेस द्वारा सदन के साढ़े चार घंटे खराब करने का मकसद सिर्फ बीजेपी को बचाने का था। बीजेपी और कांग्रेस मिलकर नूरा कुश्ती कर रही हैं। कांग्रेस नहीं है, भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गिरोह है जो बीजेपी की नाकामियों को छिपाने का काम कर रहा है। आज हरियाणा की कानून व्यवस्था बिहार से भी बदतर हो चुकी है। प्रदेश और देश में जितने भी गुंडे, मवाली और हिस्ट्रीशीटर हैं वो सभी बीजेपी में हैं। या तो उनकी पत्नी विधायक हैं, या उनका भाई या बेटा सांसद है।

बीजेपी और कांग्रेस मिलकर नूरा कुश्ती कर रही हैं : अदित्य देवीलाल
जिस दिन बीजेपी चाहेगी तभी नेता प्रतिपक्ष बन जाएगा और वो ही नेता प्रतिपक्ष बनेगा जिसका नाम बीजेपी देगी

मनीषा की मौत मामले में सरकार सीबीआई जांच देकर लीपापोती कर रही है। आज तक जितनी भी सीबीआई जांच हुई है क्या एक भी जांच का नतीजा आया है?  बीजेपी की सरकार में जितनी भी सीबीआई जांच हुई हैं उसपे एक श्वेत पत्र जारी करें। एक गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर मनीषा की मौत का बदला लेने की पोस्ट की। सरकार जवाब दें क्या इस गैंगस्टर पर कोई कार्रवाई की? बीजेपी लोगों के साथ न्याय नहीं कर पा रही है तो क्या अब गैंगस्टर न्याय करेंगे?
कांग्रेस द्वारा नेता प्रतिपक्ष न चुने जाने पर पूछे गए सवाल पर कहा कि जिस दिन बीजेपी चाहेगी तभी नेता प्रतिपक्ष बन जाएगा और वो ही नेता प्रतिपक्ष बनेगा जिसका नाम बीजेपी देगी। इस बीजेपी की सरकार के पास न कोई नीति है और न कोई नियत है। बीजेपी सरकार इतनी डरी हुई है कि इनकी पोल जनता के सामने न खुल सके उसके लिए विधानसभा ने मीडिया को एक नोटिस जारी किया जिसमें सदन की कार्यवाही को लेकर हिदायत दी गई है। आदित्य देवीलाल ने कहा चाहे कानून व्यवस्था हो, बढ़े बिजली के दाम हों, एसवाईएल के पानी का मुद्दा हो यह फिर पानीपत में बिल्डर द्वारा एक किसान की हत्या की गई इन सभी मुद्दों को लेकर इनेलो सडक़ों पर उतरी लेकिन कांग्रेस इन मुद्दों पर सरकार के साथ मिली हुई थी।  

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X